लाइव न्यूज़ :

न्यू जर्सी के अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल देंगे इस्तीफा, एसईसी में होंगे शामिल

By भाषा | Updated: June 30, 2021 10:58 IST

Open in App

ट्रेंटन (अमेरिका), 30 जून (एपी) न्यू जर्सी के अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) में शामिल होने के लिए इस्तीफा देने जा रहे हैं। वह देश के पहले सिख अटॉर्नी जनरल हैं।

एजेंसी ने एक बयान में मंगलवार को बताया कि 2008 से राज्य के शीर्ष कानून प्रवर्तन अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे ग्रेवाल 26 जुलाई को अपना पद छोड़ देंगे। वह एसईसी के प्रवर्तन विभाग के निदेशक पद का कार्यभार संभालेंगे।

गवर्नर फिल मर्फी ने ग्रेवाल को उनके प्रशासन का ‘‘अमूल्य सदस्य’’ बताया। उन्होंने कहा कि वह एसईसी का हिस्सा बनेंगे, जो देश के वित्तीय बाजारों को नियंत्रित करता है।

वहीं, ग्रेवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘ कानून का उल्लंघन करने वालों का पता लगाने और उन्हें दंडित करने में प्रवर्तन विभाग की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। मैं कदाचार को उजागर करने, उन पर मुकदमा चलाने और निवेशकों की रक्षा करने के लिए लोक सेवकों की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने को उत्साहित हूं।’’

गुरबीर ग्रेवाल का बतौर अटॉर्नी जनरल कार्यकाल काफी चर्चा में रहा है। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ पर्यावरण और वहनीय देखभाल अधिनियम से जुड़े मुद्दे सहित कई मामलों में मुकदमे दायर किए। उनके कार्यकाल में कई बड़े बदलाव भी किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां