लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नए दिशा-निर्देश लागू

By भाषा | Updated: September 7, 2021 09:49 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, सात सितंबर सिंगापुर में आर्थिक गतिविधियों की धीरे-धीरे दोबारा शुरूआत होने के बीच, एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण चिंतित स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से एक दिन में केवल एक ही सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है, जबकि बुधवार से कार्यस्थलों पर सामाजिक समारोहों की अनुमति नहीं होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार शाम एक बयान में कहा, ‘‘ नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों से कम से कम 14 दिन तक घर से काम कराना होगा...’’ मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि घर से काम करने वाले कर्मचारी सामाजिक कार्यक्रमों में जाने से बचें और जरूरत होने पर ही घर से निकलें।

‘चैनल न्यूज एशिया’ के अनुसार, सिंगापुर में हाल ही में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद ही ये कदम उठाए गए हैं। पिछले सप्ताह करीब 600 मामले सामने आ रहे थे, वहीं इस सप्ताह 1200 से अधिक मामले सामने आए।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, सिंगापुर में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘ हम सभी लोगों से, खासकर बुजुर्ग, या बुजुर्गों के साथ रह रहे लोगों से आग्रह करते हैं कि अगले दो सप्ताह तक गैर-जरूरी काम के लिए बाहर ना निकलें।’’

इसने कहा कि सभी को कम लोगों के साथ ही सम्पर्क रखना चाहिए और एक दिन में वे केवल एक ही सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हों।

सिंगापुर में सोमवार को कोविड-19 के 241 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68,901 हो गई थी। देश में संक्रमण से अभी तक 55 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल