लाइव न्यूज़ :

जॉनसन के ब्रेक्जिट समझौते पर दस्तखत करने के साथ ही ब्रिटेन में ‘नया अध्याय’ शुरू

By भाषा | Updated: January 25, 2020 13:14 IST

समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ ही ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ की दशकों पुरानी अपनी सदस्यता को समाप्त कर दिया है और कई वर्षों की देरी तथा घरेलू कटुता के बाद अपने करीबी पड़ोसियों तथा व्यापारिक साझेदारों का साथ छोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ से अलग होने के समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर कर दिया बृहस्पतिवार को यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के राजनयिक लिखित में समझौते को मंजूरी देंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ से अलग होने के समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर कर दिया और इसके साथ ही उन्होंने देश में एक नये अध्याय की शुरुआत कर दी है। इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ ही ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ की दशकों पुरानी अपनी सदस्यता को समाप्त कर दिया है और कई वर्षों की देरी तथा घरेलू कटुता के बाद अपने करीबी पड़ोसियों तथा व्यापारिक साझेदारों का साथ छोड़ दिया है।

जॉनसन ने एक बयान में कहा, ‘‘अलग होने के समझौते पर हस्ताक्षर करना बहुत शानदार क्षण है जिससे आखिरकार 2016 के जनमत संग्रह का नतीजा सिद्ध हुआ और कई वर्षों की बहस तथा बंटवारे का अंत हुआ।’’ उन्होंने इस अवसर की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘यह दस्तखत हमारे देश के इतिहास में एक नया अध्याय है।’’

इससे पहले शुक्रवार सुबह बंद कमरे में हुए समारोह में यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला वोन देर लियेन और चार्ल्स मिशेल ने समझौते पर हस्ताक्षर किये । अगले सप्ताह बुधवार को इस समझौते की प्रति सत्यापन के लिए यूरोपीय संसद में भेजी जाएगी और बृहस्पतिवार को यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के राजनयिक लिखित में समझौते को मंजूरी देंगे।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बृहस्पतिवार को समझौते को अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी थी और यूरोपीय संघ के आने वाले कुछ दिनों में अंतिम औपचारिकताओं को पूरा करने की संभावना है। 

टॅग्स :ब्रेक्जिटब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो