लाइव न्यूज़ :

विश्व रिकॉर्ड, नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 23वीं बार माउंट एवरेस्ट को छूआ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2019 16:29 IST

अखबार ने सेवन समिट ट्रैक्स कंपनी के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा के हवाले से बताया, ‘‘कामी रीता शेरपा ने नेपाल की तरफ से सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके विश्व की सर्वोच्च चोटी पर पहुंचने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। वह सोलुखुम्बु जिले के थामे गांव के रहने वाले हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देदैनिक माई रिपब्लिका ने अपनी रपट में कहा है कि रिता माउंट एवरेस्ट पर 1994 से चढ़ रहे हैं। वह 1995 में चढ़ाई पूरी नहीं कर पाये थे क्योंकि शिखर पर पहुंचने से पहले उनका एक साथी बीमार हो गया था। नेपाल के 49 वर्षीय शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर 23वीं बार चढ़ाई पूरी की और विश्व के सबसे उंची चोटी पर चढ़ने का अपना ही विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया।

नेपाल के 49 वर्षीय शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर 23वीं बार चढ़ाई पूरी की और विश्व के सबसे उंची चोटी पर चढ़ने का अपना ही विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया। मीडिया में बुधवार को आयी खबरों में यह जानकारी दी गई।

द हिमालयन टाइम्स की रपट में बताया गया कि कामी रिता शेरपा ने पिछले साल 22वीं बार एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ाई करके माउंट एवरेस्ट के शिखर को फतह करने का रिकार्ड बनाया था। वह बुधवार की सुबह अन्य शेरपाओं के साथ 8,850 मीटर उंचे शिखर पर पहुंचे।

अखबार ने सेवन समिट ट्रैक्स कंपनी के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा के हवाले से बताया, ‘‘कामी रीता शेरपा ने नेपाल की तरफ से सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके विश्व की सर्वोच्च चोटी पर पहुंचने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। वह सोलुखुम्बु जिले के थामे गांव के रहने वाले हैं।’’

हिमालयी राष्ट्र से प्रकाशित होने वाले एक अन्य प्रतिष्ठित दैनिक माई रिपब्लिका ने अपनी रपट में कहा है कि रिता माउंट एवरेस्ट पर 1994 से चढ़ रहे हैं। वह 1995 में चढ़ाई पूरी नहीं कर पाये थे क्योंकि शिखर पर पहुंचने से पहले उनका एक साथी बीमार हो गया था।

2017 में कामी 21 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले तीसरे व्यक्ति बन गये थे। उसके अलावा सेवानिवृत्त होने से पहले अपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा ने यह उपलब्धि हासिल की थी। कामी ने 2018 में सबसे अधिक दफा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का रिकॉर्ड कायम किया था। 

महाराष्ट्र के पर्वतारोहियों ने कंचनजंघा चोटी फतह की

पुणे के एक पर्वतारोहण क्लब के 10 सदस्यों ने हिमालय पर्वत की 8,586 मीटर ऊंची चोटी कंचनजंघा बुधवार को फतह कर ली। यह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। इसके साथ ही इस क्लब के सदस्यों ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट सहित सात चोटियां फतह कर ली है।

‘गिरिप्रेमी कंचनजंघा इको एक्सपीडिशन’ टीम 31 मार्च को पुणे से रवाना हुई और 15 अप्रैल को चोटी की ओर स्थित आधार शिविर तक पहुंच गई। क्लब के उपाध्यक्ष चंदन चव्हाण ने पीटीआई को बताया, ‘‘वे मंगलवार शाम को शिखर शिविर ‘कैंप 4’ पहुंचे।

थोड़ा आराम करने के बाद, वे आगे के लिए निकले और बुधवार सुबह 5.30 बजे चोटी पर पहुंच गए।’’ चव्हाण ने कहा कि यह पर्वतारोहण की कोशिश करने वालों में पांच भारतीय और कुछ विदेशी सहित अन्य पर्वतारोही भी कैंप 4 में थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से भी ज्यादातर लोग पर्वत की चोटी पर पहुंच गये होंगे। इस चोटी के लिए यह इस सीजन का पहला पर्वतारोहण है। चव्हाण ने बताया कि गिरिप्रेमी के कंचनजंघा पर्वतारोहण अभियान में आशीष माने, रूपेश खोपड़े, भूषण हर्षे, आनंद माली, प्रसाद जोशी, कृष्ण ढोकले, सुमित मंडले, विवेक शिवदे, किरण सालेस्तकर और जितेंद्र गावरे शामिल हैं। 

टॅग्स :नेपालइंडियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट