लाइव न्यूज़ :

Nepal Rastra Bank: 100 रुपये के नए नोट छापने का ठेका चीनी कंपनी को दिया?, लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को लेकर भारत नाराज!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2024 11:24 IST

Nepal Rastra Bank: लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को देश के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पहले ही नेपाल द्वारा किए गए क्षेत्रीय दावे को ‘‘कृत्रिम विस्तार’’करार दिया।पश्चिमी नेपाल की सीमा पर स्थित लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा उसका हिस्सा है। नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता से हालांकि इस संबंध में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

Nepal Rastra Bank:नेपाल के केन्द्रीय बैंक ‘नेपाल राष्ट्र बैंक’ ने देश के संशोधित राजनीतिक मानचित्र वाले 100 रुपये के नए नोट छापने का ठेका एक चीनी कंपनी को दिया है। नेपाल के मंत्रिमंडल ने 100 रुपये के नोट के डिजाइन में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तीन क्षेत्रों लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाल का हिस्सा बताया गया है। नए राजनीतिक मानचित्र को 18 जून, 2020 को नेपाली संविधान में संशोधन कर मंजूरी दी गई थी जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को देश के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है।

भारत ने पहले ही नेपाल द्वारा किए गए क्षेत्रीय दावे को ‘‘कृत्रिम विस्तार’’करार दिया और ‘अस्थिर’ करने वाला बताया है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि पश्चिमी नेपाल की सीमा पर स्थित लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा उसका हिस्सा है। अंग्रेजी अखबार ‘रिपब्लिका’ के मुताबिक प्रतिस्पर्धी वैश्विक निविदा प्रक्रिया के बाद ‘चाइना बैंकनोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन’ को यह ठेका दिया गया है।

खबर के मुताबिक केंद्रीय बैंक ने कंपनी से 100-100 रुपये के 30 करोड़ नोट की डिजाइनिंग, मुद्रण, आपूर्ति और वितरण का अनुरोध किया है, जिसकी अनुमानित मुद्रण लागत लगभग 89.9 लाख अमेरिकी डॉलर है। नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता से हालांकि इस संबंध में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

टॅग्स :नेपालचीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."