लाइव न्यूज़ :

नेपाल में बड़ा प्लेन क्रैश, टेकऑफ करते ही फिसला विमान; 19 यात्री थे सवार...देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: July 24, 2024 12:10 IST

Nepal Plane Crash: यह विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया19 यात्रियों को ले जा रहा विमान दुर्घटना का शिकार हो गया हैराहत बचाव का कार्य जारी है

Nepal Plane Crash: भारत से पड़ोसी देश नेपाल से बड़े प्लेन हादसे की खबर सामने आ रही है। बुधवार, 24 जुलाई को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेकऑफ के दौरान सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हादसे के बाद आग का गुब्बार उठता दिख रहा है। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर उड़ान भरते ही सौर्या एयरलाइन का विमान रनवे पर फिसल गया जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे के समय विमान में करीब 19 लोग सवार थे जिनके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

नेपाल टेलीविजन ने कहा कि विमान घरेलू सौर्या एयरलाइन का है और काठमांडू से पोखरा के रिसॉर्ट शहर की ओर जा रहा था। यह स्पष्ट नहीं है कि यह कैसे फिसला या कोई हताहत हुआ या नहीं। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा बंद कर दिया गया है और आपातकालीन कर्मचारी काम कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।

दुर्घटनाग्रस्त विमान का डरा देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका है। वहीं, सेना के जवान और राहत बचाव कार्य अधिकारी विमान का मलबा निकाल रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान पूरी तरह से जल चुका है और अभी भी उसका धुआं हवा में उड़ता दिख रहा है। 

टॅग्स :नेपालब्रेकिंग न्यूजविमान दुर्घटनावायरल वीडियोसोशल मीडियाहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा