लाइव न्यूज़ :

नेपाल विमान हादसा: दुर्घटना से पहले का वीडियो आया सामने! देखें उड़ते ही उड़ते अचानक ऐसे जमीन पर गिरा प्लेन

By आजाद खान | Updated: January 15, 2023 14:15 IST

आपको बता दें कि इस हादसे में अभी तक 32 शव बरामद किए गए है। वहीं नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद ही मंत्रिमंडल की आपात बैठक भी बुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल में हुए विमान हादसे का एक वीडियो सामने आया है। दावा है कि यह वही विमान है जो आज दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे विमान उड़ते-उड़ते अचानक जमीन पर गिर जाता है।

काठमांडू:नेपाल का एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को एक नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना से पहले और बाद के वीडियो हैं। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें विमान हवा में उड़ते और फिर नीचे गिरगे हुए देखा गया है। 

आपको बता दें कि विमान में 10 विदेशी नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। इस  घटना के कई और वीडियो भी सामने आए जो अब वायरल हो रहे है।

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि नेपाली दुर्घटनाग्रस्त विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले आसमान में उड़ रहा है। इसके कुछ क्षण बाद ही विमान को धरती के तरफ आते हुए देखा गया है और फिर वह जमीन पर गिर गया है। ऐसे में जैसे ही विमान जमीन पर गिरता है, बहुत ही जोर से आवाज होती है। इस हालत में वीडियो करने वाला शख्स भी डर जाता है और उससे कैमरे दूसरी ओर मुड़ जाता है। 

वहीं एक दूसरे वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा है कि विमान गिरा हुआ है और उससे काफी धुंआ निकल रहा है। वीडियो में वहां कई लोग मौजूद भी दिखाई दिए है जो उनकी मदद कर रहे है। वहीं इस हादसे के कारण आस-पास के पेड़-पौधों में आग भी लग गई है और वीडियो में आग की लपटे दिखाई दे रही है। 

नेपाली पीएम ने बुलाई अपात बैठक

ऐसे में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने रविवार को पोखरा हवाई अड्डे के पास एक नेपाली यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सुरक्षाकर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावी बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया। ऐसे में प्रधानमंत्री ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद मंत्रिमंडल की आपात बैठक भी बुलाई है। 

‘माय रिपब्लिका’ अखबार की खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री प्रचंड दुर्घटना की जानकारी लेने के लिए त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे रवाना हो गए है। आपको बता दें कि काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाले विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। इनमें 10 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। ऐसे में अभी तक दुर्घटनास्थल से 32 शव बरामद किए गए हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :नेपालवायरल वीडियोविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत