लाइव न्यूज़ :

नेपाल सरकार ने लॉकडाउन को 8 दिन बढ़ाने का किया फैसला, अब तक देश में सामने आ चुके हैं कोरोना वायरस के 9 मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2020 16:55 IST

नेपाल में अब तक कोरोना वायरस से 9 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि देश में कोरोना से अब तक कोई मौत का भी मामला सामने नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के पड़ोसी देश नेपाल ने लॉकडाउन को 8 दिन बढ़ाने का फैसला किया है।इससे पहले नेपाल सरकार ने देश में 7 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश दिया गया था।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने लॉकडाउन को 8 दिन बढ़ाने का फैसला किया है। नेपाल सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 15 अप्रैल तक लागू कर दिया है।

इससे पहले नेपाल सरकार ने देश में 7 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश दिया गया था, लेकिन देश में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब इसे 15 अप्रैल तक लागू कर दिया गया है।

बता दें कि नेपाल में अब तक कोरोना वायरस से 9 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति इस महामारी को मात देकर ठीक भी हो चुका है। नेपाल में कोरोना वायरस से अब तक कोई मौत का भी मामला सामने नहीं आया है।

वहीं नेपाल के पड़ोसी भारत में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 4067 हो गई है, जबकि 109 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में 3666 सक्रिय मामले हैं, जबकि 292 लोग ठीक हो चुक हैं।

टॅग्स :नेपालकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा