लाइव न्यूज़ :

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी की अहम बैठक स्थगित, असंतुष्ट गुट के बीच सुलह कराने का था उद्देश्य

By भाषा | Updated: July 28, 2020 16:03 IST

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की 45 सदस्यीय स्थायी समिति की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे होनी थी। बैठक स्थगित होने की सूचना देते हुए स्थायी समिति के सदस्य गणेश शाह ने कहा कि ओली और प्रचंड को आपसी मतभेद सुलझाने के लिए और समय चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की मंगलवार को होने वाली अहम बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई हैPM के पी शर्मा ओली-पुष्प कमल दहल “प्रचंड” के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट के बीच सुलह कराने के उद्देश्य से यह बैठक होनी थी।

काठमांडू: नेपाल की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की मंगलवार को होने वाली अहम बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल “प्रचंड” के नेतृत्व वाले असंतुष्ट गुट के बीच सुलह कराने के उद्देश्य से यह बैठक होनी थी।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की 45 सदस्यीय स्थायी समिति की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे होनी थी। बैठक स्थगित होने की सूचना देते हुए स्थायी समिति के सदस्य गणेश शाह ने कहा कि ओली और प्रचंड को आपसी मतभेद सुलझाने के लिए और समय चाहिए। गत सप्ताह बुधवार को बलुवातार में स्थायी समिति की एक संक्षिप्त बैठक हुई थी।

हालांकि प्रधानमंत्री उसमें शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद पार्टी गतिविधियों की समीक्षा, सरकार का प्रदर्शन, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच काम के बंटवारे और अन्य संबंधित कामकाज पर चर्चा करने के लिए एक सप्ताह बाद 28 जुलाई को बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया था। प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि दोनों नेताओं को बातचीत के लिए थोड़ा और समय चाहिए इसलिए मंगलवार को बैठक स्थगित कर दी गई। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की बातचीत के बाद अगली बैठक की तारीख पर निर्णय लिया जाएगा। पिछले कुछ हफ्तों से एनसीपी में अंदरूनी कलह चल रही है।

प्रचंड समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ओली के भारत विरोधी बयानों को लेकर उनका इस्तीफे की मांग की थी। नाराज नेताओं का कहना है कि हाल ही में ओली के भारत विरोधी बयान “न तो राजनीतिक रूप से सही थे, न कूटनीतिक रूप से उचित थे।” पार्टी के असंतुष्ट नेता ओली के कामकाज के तरीकों के भी विरोध में हैं।

पार्टी के भीतर मतभेद तब और गहरा गए जब ओली ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा भारत के तीन क्षेत्रों - कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को नेपाल के मानचित्र में दिखाने के बाद पार्टी के कुछ नेता भारत के साथ मिलकर उन्हें सत्ता से हटाना चाहते हैं। 

टॅग्स :नेपालकेपी ओली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल