लाइव न्यूज़ :

नेपाल की जमीन कब्जाने में लगा चीन, नो-मैन्स लैंड क्षेत्र के भीतर रुइला सीमा पर लगाई बाड़, नागरिक समूह ने सौंपा ज्ञापन

By अनिल शर्मा | Updated: July 20, 2022 07:42 IST

स्थानीय लोगों के मुताबिक बाड़, सीमा पर संरचना का निर्माण करते समय किसी भी मानदंड का पालन किए बिना बनाया गया है। रुइला सीमा पर चीनी पक्ष के अवैध कब्जे के बारे में न तो विदेश मंत्रालय और न ही गोरखा के जिला प्रशासन कार्यालय को पता है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल की भूमिक पर बाड़ बनाने को लेकर नागरिक समूह ने गरीबी उन्मूलन मंत्री शशि श्रेष्ठ को एक ज्ञापन सौंपा हैस्थानीय लोगों के मुताबिक, चीन ने गोरखा में चुमानुबरी ग्रामीण नगर पालिका -1 की रुइला सीमा पर एक बाड़ खड़ा कर दिया है

काठमांडूः नेपाल में एक नागरिक समूह ने भूमि प्रबंधन, सहकारिता और गरीबी उन्मूलन मंत्री शशि श्रेष्ठ को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें चीन के कब्जे वाले देश के क्षेत्र पर दावा करने की मांग की गई है।

राष्ट्रीय एकता अभियान के अध्यक्ष बिनय यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को काठमांडू में मंत्री को ज्ञापन सौंपा। नागरिक निकाय ने मंत्री का ध्यान चीन की नवीनतम घुसपैठ की ओर भी आकर्षित किया जिससे बीजिंग पक्ष ने विपरीत पक्ष के साथ समन्वय किए बिना गोरखा में चुमानुबरी ग्रामीण नगर पालिका -1 की रुइला सीमा पर एक बाड़ खड़ा कर दिया।

अध्यक्ष यादव ने ज्ञापन में कहा, "रूइला समेत नेपाल-चीन सीमा के विभिन्न इलाकों में अंतरराष्ट्रीय कानून और मूल्यों का उल्लंघन न केवल दोनों देशों की दोस्ती का अपमान है, बल्कि नेपाल की संप्रभुता को भी सीधी चुनौती है।"

 बिनय यादव ने कहा कि नेपाल की निंदा के बावजूद चीन द्वारा नेपाल की क्षेत्रीय अखंडता पर बार-बार किए गए हमलों ने बीजिंग पक्ष को अपने अवैध इरादों को अंजाम देने से नहीं रोका है। उन्होंने वर्तमान सरकार के सत्ता में आने पर नेपाल-चीन सीमा पर अतिक्रमण के खिलाफ उठाए गए कदमों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, हालांकि सरकार द्वारा किए गए कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद, सीमा पर अतिक्रमण जारी है।

ज्ञापन में कहा गया है: "हम सीमा अतिक्रमण के खिलाफ इस सरकार द्वारा निर्णायक और सख्त कार्रवाई की उम्मीद करते हैं, एकता अभियान अपने हर कदम में सरकार का पूरा समर्थन और सहयोग करना जारी रखेगा।" इससे पहले जून में, एक स्थानीय नेपाली मीडिया ने उत्तरी गोरखा में नो-मैन्स-लैंड के बगल में एक बाड़ का निर्माण चीन द्वारा नेपाली भूमि के अतिक्रमण के बारे में बताया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बाड़, सीमा पर संरचना का निर्माण करते समय किसी भी मानदंड का पालन किए बिना बनाया गया है। रुइला सीमा पर चीनी पक्ष के अवैध कब्जे के बारे में न तो विदेश मंत्रालय और न ही गोरखा के जिला प्रशासन कार्यालय को पता है।

गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी शंकर हरि आचार्य ने सीमा पर बाड़ लगाने को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक नो मैन्स लैंड में कोई ढांचा या बाड़ नहीं बनाई जा सकती। इस तरह की कार्रवाई के लिए द्विपक्षीय सहमति की आवश्यकता है।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि चीन ने अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का पालन किए बिना नो-मैन्स लैंड क्षेत्र के भीतर रुइला सीमा पर बाड़ लगा दी है। बाड़ लगाने के चीन के अवैध कब्जे से सीमा पार स्थानीय लोगों की आवाजाही ठप हो गई है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें दैनिक जरूरत का सामान लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

टॅग्स :नेपालचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल