लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने देश में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए ‘विशेष उड़ानों’ को अनुमति दी

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:20 IST

Open in App

काठमांडू, 14 मई नेपाल ने भारतीयों सहित देश में फंसे सात हजार से अधिक विदेशी नागरिकों को उनके देशों द्वारा निकाले जाने के लिए विशेष उड़ानों को इजाजत दे दी है। ये विदेशी नागरिक नेपाल में चिकित्सकीय सुविधाओं की कमी के बीच कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए नेपाल सरकार द्वारा सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित किये जाने के चलते यहां फंस गए हैं।

नेपाल की सरकार द्वारा लॉकडाउन दो सप्ताह के लिए बढ़ाए जाने और भारत के लिए दो साप्ताहिक बबल सेवाओं को छोड़कर सभी उड़ानें रद्द किये जाने के बाद विदेशी पर्यटक देश में कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि के बाद काठमांडू से बाहर निकलने का बेचैनी से इंतजार कर रहे हैं।

विदेशी दूतावासों ने फंसे ट्रैकर्स और पर्वतारोहियों को निकालने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

‘काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार लगभग 2,000 भारतीयों सहित 7,000 से अधिक विदेशियों के नेपाल में फंसे होने का अनुमान है।

समाचारपत्र ने नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक राजन पोखरेल के हवाले से कहा, ‘‘हमने नेपाल में विदेशी दूतावासों के अनुरोध के आधार पर कुछ निकासी उड़ानों को अनुमति दी है।’’

निकासी उड़ानें शुक्रवार को शुरू हुईं और नेपाल की निजी उड़ान कंपनी श्री एयरलाइंस ने थाईलैंड के नागरिकों और नेपाली छात्रों को लेकर बैंकॉक के लिए उड़ान भरी।

सरकार ने भारतीय दूतावास को अपने फंसे हुए उन नागरिकों को निकालने की अनुमति दे दी है जो रोजगार के लिए सऊदी अरब जाने के लिए काठमांडू का उपयोग पारगमन बिंदु के रूप में कर रहे थे।

पोखरेल के अनुसार, नेपाल में करीब 2,000 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना