लाइव न्यूज़ :

नेपाल: होली पर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 60 लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: March 28, 2021 19:54 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 28 मार्च नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार को कोविड-19 संबंधी सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने और भीड़ एकत्र करने के आरोप में होली की मस्ती करने निकले 60 लोगों को हिरासत में ले लिया गया जबकि 400 से अधिक बाइक भी जब्त की गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शहर के मशहूर बसंतपुर दरबार चौराहे पर रविवार सुबह से होली का उत्सव मनाने हजारों की संख्या में युवक एवं युवतियां एकत्र हुए।

पुलिस ने भीड़ एकत्र होने से रोकने के लिए काठमांडू में विभिन्न स्थानों पर यातायात चेकिंग भी बढ़ाई।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता बसंत बहादुर कुंवर ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 1,000 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि इस दौरान 458 बाइक जब्त की गईं।

नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,76,839 तक पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल