लाइव न्यूज़ :

नेपाल में बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 18 घायल

By भाषा | Updated: December 15, 2019 13:28 IST

पुलिस सूत्रों ने कहा कि 12 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में तीन बच्चे और 11 वयस्क शामिल हैं।

नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में रविवार को अरनिको राजमार्ग पर एक बस दुर्घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस दोलखा जिले में स्थित कालिनचोक से भक्तपुर जा रही थी। इस दौरान यह राजमार्ग से फिसलकर लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई। काठमांडू पोस्ट अखबार के अनुसार पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों में तीन बच्चे और 11 वयस्क शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि 12 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। 

टॅग्स :नेपालसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल