लाइव न्यूज़ :

जेल पहुंचने से पहले नवाज शरीफ ने किया रोडशो, जमानत पर थे बाहर

By भाषा | Updated: May 8, 2019 09:11 IST

पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय ने हृदय एवं किडनी की बीमारी के उपचार के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को छह महीने की जमानत पर रिहा किया था।

Open in App

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ छह महीने जमानत पर रिहा रहने के बाद जेल लौटे। शरीफ जमानत पर रिहाई की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार देर रात जेल पहुंचे। शरीफ को अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल कारावास की सजा मिली है।

लाहौर स्थित शरीफ के आवास ‘जाति उमरा’ के बाहर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के हजारों समर्थक एकत्र हुए और उनके साथ जेल तक गए। शरीफ के आवास से जेल तक का रास्ता 30 मिनट में तय हो जाता है, लेकिन रैली को कोट लखपत पहुंचने में चार घंटे लगे। उच्चतम न्यायालय ने हृदय एवं किडनी की बीमारी के उपचार के लिए उन्हें छह महीने की जमानत पर रिहा किया था।

जमानत की अवधि मंगलवार रात 12 बजे समाप्त हो गई। शरीफ ने आगे के उपचार के लिए लंदन जाने की अनुमति मांगते हुए एक पुनरीक्षण याचिका दायर की थी जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था। तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज ने जेल पहुंचने के बाद अपने समर्थकों का धन्यवाद किया।

उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘मेरे प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए हजारों की संख्या में आए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। आधी रात में भी कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। यह अद्भुत दृश्य है।’’ शरीफ के साथ उनकी बेटी मरियम नवाज भी कार में थी। मरियम ने ट्वीट किया, ‘‘जाति उमरा से जेल तक की सड़क पर यातायात जाम है। केवल सिर और मोटरचालकों की लंबी कतारें दिख रही है।’’ शरीफ ने कहा, ‘‘लोग जानते हैं कि मुझे किस बात की सजा दी जा रही है। मैंने क्या पाप किया है... वे जानते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि दमन की यह काली रात जल्द खत्म होगी और मैं जेल से रिहा हो जाऊंगा।’’ 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल