लाइव न्यूज़ :

नवाज शरीफ पर लंदन में हमला, पाकिस्तानी पत्रकार का दावा; बेटी मरियम ने इमरान खान की गिरफ्तारी की मांग की

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2022 07:08 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर ब्रिटेन में हमला होने की खबरें आई हैं। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ये दावा किया है। खबरों के अनुसार ये हमला पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के एक कार्यकर्ता ने किया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के एक पत्रकार अहमद नूरानी ने नवाज शरीफ पर ब्रिटेन में हमला होने का दावा किया।अहमद नूरानी के अनुसार नवाज शरीफ के गार्ड को इस हमले में चोट आई है।नवाज शरीफ पर हमले की खबरों के बाद बेटी मरयम ने प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की मांग की।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लंदन में कथित तौर पर हमला हुआ है। पाकिस्तान के ही एक पत्रकार ने शनिवार को ये दावा किया कि इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के एक कार्यकर्ता ने ये हमला किया। पाकिस्तानी पत्रकार अहमद नूरानी के अनुसार नवाज पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं।

नवाज शरीफ पर कथित हमले का ये मामला तब सामने आया है जब पाकिस्तान इन दिनों सियासी संकट से गुजर रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है और उनके खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार को वोटिंग होनी है।

हमले में नवाज शरीफ का गार्ड हुआ घायल

पाकिस्तान स्थित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म 'फैक्ट फोकस' के साथ काम कर रहे पाकिस्तानी पत्रकार अहमद नूरानी ने ट्विटर पर लिखा, 'पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लंदन में एक पीटीआई कार्यकर्ता ने हमला किया है। पाकिस्तान में पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने सारी हदें पार कर दी हैं। शारीरिक हिंसा को कभी माफ नहीं किया जा सकता।'

अहमद नूरानी ने साथ ही बताया कि हमले में नवाज शरीफ का गार्ड घायल हुआ है। बकौल नूरानी, 'नवाज शरीफ का गार्ड हमले में घायल हो गया। आज रात ब्रिटेन में अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए।'

मरयम नवाज शरीफ ने की इमरान खान की गिरफ्तारी की मांग

नवाज शरीफ पर हमले की खबरों के बाद उनकी बेटी मरयम नवाज शरीफ की प्रतिक्रिया भी सामने आई। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की वाइस प्रेसिडेंट मरयम नवाज ने हिंसा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की मांग की।

मरयम ने ट्विटर पर लिखा, 'पीटीआई के जो लोग हिंसा का सहारा लेते हैं या खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा करते हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सलाखों के पीछे फेंक दिया जाना चाहिए, इसमें आईके (इमरान खान) भी शामिल हैं। इमरान को उकसाने और देशद्रोह के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इंशाअल्लाह होगा। उनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।'

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननवाज शरीफमरियम नवाज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट