लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि पर कनाडाई पीएम ट्रूडो ने भारत को दी बधाई, दोनों देशों के बीच आई कड़वाहट को मिठास में बदलने का दिया संदेश

By आकाश चौरसिया | Updated: October 16, 2023 10:48 IST

नवरात्रि पर कनाडाई पीएम ने भारत को शुभकामनाएं दी है। इसपर माना जा रहा है कि कि कहीं न कहीं कनाडा भारत से रिश्ते सुधारना चाहता था, जिसके संकेत पिछले दिनों खुद ट्रूडो दे चुके हैं

Open in App
ठळक मुद्देकनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय समुदाय को नवरात्रि पर शुभकामनाएं दीभारत से कूटनीतिक संबंधों को सुधारने चाहता है कनाडाअमेरिका में भी गुप्त बैठक कर चुके हैं दोनों देशों के विदेश मंत्री

नई दिल्ली: कनाडा और भारत के रिश्तों में आई कड़वाहट के बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय समुदाय को नवरात्रि पर शुभकामनाएं दी। उनकी यह बात कहीं न कहीं भारत से कूटनीतिक संबंधों को सुधारने की ओर इंगित कर रही है।  

पिछले दिनों 11 अक्टूबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान कनाडाई समकक्ष मेलानी जोली के साथ गुप्त बैठक की थी। लेकिन, इसपर कनाडा के विदेश मंत्रालय ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों देश कूटनीतिक संबंध को सुधारने पर काम कर रहे हैं।

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर पीएम ट्रूडो ने भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद कनाडा से भारतीय राजदूत को लौट जाने का आदेश भी दिया। जवाब में भारत ने भी पलटवार करते हुए कनाडाई राजनियकों को कनाडा चले जाने का फरमान सुनाया था।

वहीं, भारत से 41 कनाडाई राजनायिकों को 10 अक्टूबर तक वापस चले जाने का फरमान जारी किया गया था। साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि भारतीय राजनायिकों की तुलना में कई कनाडाई राजनियक भारत में मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा में तैनात राजनयिकों को भारत ने कुआलालंपुर और सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया। 

रिपोर्ट्स की मानें तो भारत ने अपने आदेश को उचित बताते हुए राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन का हवाला दिया था। लेकिन, कनाडा की ओर से कहा गया था कि नई दिल्ली इस संधि को गलत तरीके से पढ़ रहा है। 

वहीं, ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा भारत के साथ कोई तनाव नहीं चाहता, जबकि मेलानी जॉय ने कहा कि कनाडा इस मुद्दे पर भारत के साथ निजी जुड़ाव चाहता है।

टॅग्स :नवरात्रिकनाडाजस्टिन ट्रूडोहिंदू त्योहारभारतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल