लाइव न्यूज़ :

नारायण खड़का नेपाल के नए विदेश मंत्री नियुक्त

By भाषा | Updated: September 22, 2021 15:13 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 22 सितंबर नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण खड़का को नेपाल का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली सरकार की अनुशंसा पर खड़का की नियुक्ति की। राष्ट्रपति ने बुधवार को शीतल निवास पर एक आधिकारिक समारोह मेंखड़का (72) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंगलवार शाम को बालुवतार में देउबा के आवास पर सत्तारूढ़ पार्टी के गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री ने नेपाल के नए विदेश मंत्री के तौर पर खड़का के नाम का प्रस्ताव रखा था।

खड़का ने पुणे में एक विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की है। अभी तक विदेश मंत्री का प्रभार प्रधानमंत्री के पास था।

देउबा के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन होने के दो महीने से अधिक समय बाद भी विदेश मंत्री का पद रिक्त था। खड़का की नियुक्ति से सरकार में अब देउबा और एक राज्य मंत्री समेत कुल सात मंत्री हैं।

खड़का 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री कृष्ण प्रसाद भट्टराय के सलाहकार रहे थे। वह 2014 में शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी