लाइव न्यूज़ :

Nancy Taiwan Visit: चीन की धमकी के बाद दक्षिण चीन सागर में यूएस ने तैनात किए विमानवाहक समेत 4 युद्धपोत

By रुस्तम राणा | Updated: August 2, 2022 15:50 IST

मंगलवार को चीन ने यूएस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नैंसी पेलोसी ताइवान दौरे पर जाती हैं तो अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देचीन बोला: हमारे संप्रभु सुरक्षा हितों को कम करने की कीमत चुकाएगा यूएसपेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनाव की स्थितियूएस नेवी ने कहा- वे किसी भी घटना का जवाब देने में सक्षम हैं

Nancy Taiwan Visit: अमेरीकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के संभावित ताइवान दौरे को लेकर चीन की नींदें उड़ गई हैं। अमेरीकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर के ताइवान दौरे को लेकर चीन ने अमेरिका को फिर से धमकाया है। मंगलवार को चीन ने यूएस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नैंसी पेलोसी ताइवान दौरे पर जाती हैं तो अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी। चीन का कहना है कि अगर अमेरिका को ऐसा लगता है कि नैंसी के ताइवान दौरे से दोनों देशों के संबंध मजबूत हो जाएंगे और वे करीब आ जाएंगे, तो वो ऐसा गलत सोच रहे हैं।

चीन बोला: हमारे संप्रभु सुरक्षा हितों को कम करने की कीमत चुकाएगा यूएस

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एएफपी के हवाले से कहा कि, "अमेरिकी पक्ष जिम्मेदारी उठाएगा और चीन के संप्रभु सुरक्षा हितों को कम करने की कीमत चुकाएगा।" इस बीच अमेरिकी एयरफोर्स का विमान पेलोसी को लेकर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से रवाना हो गया है। मंगलवार देर रात उनके ताइवे पहुंचने की उम्मीद है। 

पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति

पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है। जैस ही पेलोसी का काफिला ताइवान की ओर बढ़ रहा है वैसे ही अमेरिका के एक विमानवाहक समेत चार युद्धपोत को भी द्वीप के पूर्व में तैनात कर दिया गया है। हालांकि यूएस की यह रुटीन तैनाती है।

यूएस नेवी ने कहा- वे किसी भी घटना का जवाब देने में सक्षम हैं

अमेरिकी नौसेना के एक अधिकारी ने मंगलवार को रॉयटर को बताया कि वाहक यूएसएसआर रोनाल्ड रीगन ने दक्षिण चीन सागर को पार कर लिया था और वर्तमान में फिलीपींस सागर, ताइवान और फिलीपींस के पूर्व और जापान के दक्षिण में है। यूएस नेवी के अधिकारी ने कहा कि वे किसी भी घटना का जवाब देने में सक्षम हैं, ये सामान्य, नियमित तैनाती हैं।  

टॅग्स :नैंसी पेलोसीचीनUSTaiwan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल