लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के तट पर मिली रहस्यमयी वस्तु की पहचान हुई, भारतीय रॉकेट का मलबा है दो मीटर ऊंची और दो मीटर चौड़ी चीज

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 31, 2023 17:21 IST

ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी ने रहस्यमयी वस्तु की पहचान भारतीय रॉकेट के मलबे के रूप में की है। समंदर के किनारे मिली यह चीज दो मीटर ऊंची और करीब दो मीटर चौड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया में मध्य जुलाई में मिली रहस्यमयी वस्तु की पहचान हो गई हैरहस्यमयी वस्तु की पहचान भारतीय रॉकेट के मलबे के रूप में की गई हैसमंदर के किनारे मिली यह चीज दो मीटर ऊंची और करीब दो मीटर चौड़ी थी

नई दिल्ली: पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ज्यूरियन खाड़ी के पास एक समुद्र तट पर मध्य जुलाई में मिली रहस्यमयी वस्तु की पहचान हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी ने रहस्यमयी वस्तु की पहचान भारतीय रॉकेट के मलबे के रूप में की है। ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार, 31 जुलाई को बताया कि जुलाई के मध्य में ज्यूरियन बे के पास बार्नेकल-एन्क्रस्ड सिलेंडर की खोज की गई थी।

रहस्यमयी वस्तु को लेकर कई तरह के कयास लगाए गए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे मलेशिया के लापता विमान  MH370 का मलबा तक कहा गया था। हालांकि अब रहस्यों से पर्दा उठ गया है। 

ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी (एएसए) ने वस्तु की जांच करने के बाद पुष्टि की है कि यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा संचालित "ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान के तीसरे चरण के भाग" का संभवतः मलबा था। हालाँकि भारतीय एजेंसी ने अभी तक इस रिपोर्ट की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी ने ट्वीट किया, "हमने निष्कर्ष निकाला है कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ज्यूरियन खाड़ी के पास एक समुद्र तट पर स्थित वस्तु ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के तीसरे चरण का एक भाग हो सकती है। पीएसएलवी इसरो द्वारा संचालित एक मध्यम-लिफ्ट प्रक्षेपण यान है।"

ऑस्‍ट्रेलियन एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि मलबे को स्‍टोर करके रखा गया है। साथ ही एजेंसी ने लोगों से एक अपील भी की है। एजेंसी ने कहा है कि अगर किसी को  कोई और संदिग्ध मलबा दिखे तो उन्हें इसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों को देनी चाहिए।

बता दें कि समंदर के किनारे मिली यह चीज दो मीटर ऊंची और करीब दो मीटर चौड़ी थी। यह इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दो दिन बाद ही ऑस्ट्रेलिया के तट पर मिली थी इसलिए सबसे पहले इसके भारतीय रॉकेट की मलबा होने की शंका ही जताई गई थी। हालांकि अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है।

टॅग्स :इसरोऑस्ट्रेलियाभारतRocketsचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!