लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के करेन गुरिल्लाओं ने एक सैन्य अड्डे पर कब्जा किया, सेना ने किए हवाई हमले

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:41 IST

Open in App

बैंकाक, 27 अप्रैल (एपी) म्यांमा के जातीय करेन गुरिल्लों ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को सेना के एक अड्डे पर कब्जा कर लिया। माना जा रहा है कि इस खबर से उन लोगों का हौसला बढ़ेगा जो फरवरी में सेना द्वारा देश की असैनिक सरकार का तख्ता पलटने का विरोध कर रहे हैं।

गुरिल्लों के एक प्रवक्ता और एक वरिष्ठ थाई अधिकारी ने बताया कि इसके कुछ घंटों बाद म्यांमा की सेना ने करेन द्वारा नियंत्रित क्षेत्र के गांवों पर हवाई हमले किए।

म्यांमा की केंद्र सरकार से अधिक स्वायत्तता की मांग करने वाले अल्पसंख्यकों के मुख्य राजनीतिक समूह करेन नेशनल यूनियन (केएनयू) के एक प्रवक्ता ने कहा कि समूह की सशस्त्र इकाई ने सुबह पांच बजे सैन्य अड्डे पर हमला किया और उसे जला दिया।

केएनयू के विदेशी मामलों के प्रमुख पदोह साव ताव नी ने एक संदेश में कहा कि इस घटना में हताहत हुए लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। म्यांमा की सैन्य सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।

केएनयू का थाईलैंड के साथ लगी सीमा के पास पूर्वी म्यांमा में एक हिस्से पर नियंत्रण है। यह समूह आन सान सू ची की निर्वाचित सरकार को अपदस्थ करने वाली सेना के खिलाफ चल रहे आंदोलन का एक करीबी सहयोगी है। केएनयू की सैन्य इकाई का नाम करेन नेशनल लिबरेशन आर्मी (केएनएलए) है।

थाईलैंड की ओर से सीमावर्ती इलाके की ली गयी तस्वीरों में आग की लपटें उठती दिख रही हैं।

ऑनलाइन समाचार वेबसाइट - करेन इंफॉर्मेशन सेंटर की एक रिपोर्ट में एक ग्रामीण के हवाले से कहा गया है कि सात सरकारी सैनिकों को शिविर से भागने की कोशिश करते देखा गया।

केएनएलए के एक अधिकारी ने कहा कि म्यांमा की सेना ने दोपहर में हवाई हमले किए। उन्होंने हवाई हमले को एक "घृणित युद्ध अपराध" करार दिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसे रोकने के लिए दबाव डालने का आग्रह किया।

थाईलैंड में माए होंग सोन प्रांत के गवर्नर सिथिचाई जिंदालुआंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की पुष्टि की कि करेन गुरिल्लों ने म्यांमा के अड्डे पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि बाद में म्यांमा के एक सैन्य विमान से एक गांव पर हवाई हमले किए गए।

केएनयू की सैन्य इकाई और म्यांमा की सेना के बीच फरवरी से ही लड़ाई हो रही है और सरकार ने 27 मार्च से हवाई हमले शुरू कर दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला