लाइव न्यूज़ :

म्यांमा की जुंटा ने कार्रवाई को उचित ठहराया, सू ची पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:37 IST

Open in App

यांगून, 23 मार्च (एपी) म्यांमा की सेना जुंटा ने पिछले महीने तख्तापलट और इसका विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को उचित ठहराया है। हालांकि, तख्तापलट के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन जारी है।

राजधानी नेपीता में एक संवाददाता सम्मेलन में सेना ने सत्ता से हटाई गई राष्ट्रीय नेता आंग सान सू ची के पूर्व राजनीतिक सहयोगी का एक वीडियो पेश किया और दावा किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उन्हें भारी मात्रा में नकदी और सोना सौंपा। सेना ने इसे भ्रष्टाचार बताया। उनके वकील पहले इस तरह के आरोपों से इंकार कर चुके हैं।

काफी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को इस तरह से प्रदर्शन किया कि अधिकारियों के साथ संघर्ष से बचा जा सके, जो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक बल प्रयोग से नहीं हिचकते हैं। देश के सबसे बड़े शहर यांगून में कुछ मार्च सूर्योदय से पहले ही आयोजित किए गए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के संकेत के रूप में साइनबोर्ड या दूसरी सामग्रियां सड़कों पर लगा दीं।

सेना ने संवाददाता सम्मेलन में घर में बने हथियार और सड़कों पर संघर्ष के वीडियो पेश किए कि प्रदर्शनकारी हिंसक थे और उन्हें रोकने के उसके प्रयास उचित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात