लाइव न्यूज़ :

म्यामां ने हिरासत में लिए गए बीबीसी पत्रकार को मुक्त किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:29 IST

Open in App

यांगून, 22 मार्च (एपी) ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने सोमवार को बताया कि बर्मा भाषा सेवा के उनके एक पत्रकार को म्यामां के अधिकारियों ने हिरासत से मुक्त कर दिया है। हालांकि इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। वहीं दक्षिणपूर्वी इस एशियाई देश में पिछले महीने हुए सैन्य तख्ता पलट के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन जारी है।

पत्रकार आंग थूरा को 19 मार्च को सादे कपड़े पहने सुरक्षा एजेंटों ने हिरासत में लिया था। इस घटना के दौरान थूरा नेपीता की एक अदालत के बाहर रिपोर्टिंग कर रहे थे। एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट के खिलाफ देश में कड़ी प्रतिक्रिया से संबंधी जानकारियों को बाहर जाने से रोकने के लिए सेना (जुंटा) यह कदम उठा रही है और मीडियाकर्मियों की गिरफ्तारी भी इसी में शामिल है।

म्यामां से काम कर रही ‘असिस्टेंट एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ के अनुसार तख्तापलट के बाद से अब तक करीब 40 पत्रकारों को हिरासत में लिया गया है और इनमें से आधे अब भी हिरासत में हैं, जिसमें द एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकार थेन जॉ भी शामिल हैं।

सोमवार को दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) के नीति निर्माताओं ने क्षेत्रीय नेताओं को बैठक करने और म्यामां सेना द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तेज हुई हिंसा को लेकर ‘मजबूत और निर्णायक प्रतिक्रिया’ जारी करने की अपील की। नीति निर्माताओं ने 10 देशों के इस समूह से संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत के साथ एक प्रतिनिधिमंडल म्यामां भेजने की अपील की ताकि 'लोकतांत्रिक व मानावाधिकार वाला समाधान’ निकालने में मदद मिल सके।

आसियान देशों की नीति एक-दूसरे देशों के मामले में दखल देने की नहीं रही है लेकिन कुछ क्षेत्रीय नेताओं ने म्यामां में हिंसा की निंदा की और संयम रखने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?