लाइव न्यूज़ :

सुनिश्चित करना होगा, अफगानिस्तान कभी भी आतंकवाद का अड्डा न बने: अमेरिका

By भाषा | Updated: August 16, 2021 22:09 IST

Open in App

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान ''कभी भी'' फिर से आतंकवाद का अड्डा न बने। अमेरिका ने अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों और उस क्षेत्र के अन्य देशों से देश से भागे अफगानिस्तानियों को शरण देने का भी आग्रह किया। राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर जाने के बाद तालिबान ने रविवार को काबुल पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही दो दशक तक चला वह अभियान भी समाप्त हो गया, जिसमें अमेरिका और उसके सहयोगियों ने अफगानिस्तान को बदलने की कोशिश की थी। पश्चिमी देशों द्वारा प्रशिक्षित बलों का या तो पतन हो गया है या फिर वे लड़ाई छोड़कर भाग गए हैं। यह सबकुछ इस महीने के अंत में अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से पूरी तरह वापस लौटने से पहले हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड्स ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, ''आज मैं फिर से जोर देकर यह बात कहती हूं और इस आह्वान को दोहराना चाहती हूं कि पत्रकारों और गैर-लड़ाकों सहित नागरिक आबादी को संरक्षित किया जाना चाहिए। नागरिकों या उनकी संपत्तियों पर हमले बंद होने चाहिए। सभी अफगान नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं, लड़कियों और अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों के मानवाधिकारों व मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए।'' अफगानिस्तान मामले पर भारत की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बैठक में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा, ''हम सभी पक्षों से आतंकवाद को रोकने का भी आह्वान करते हैं और हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अफगानिस्तान कभी भी आतंकवाद का अड्डा न बने।''उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों, उस क्षेत्र के अन्य देशों और दुनिया के तमाम देशों से आग्रह करते हैं कि वे देश से भागे अफगानिस्तानियों को शरण प्रदान करें। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि गुलाम इसाकजई ने सोमवार को कहा कि ''आरोप-प्रत्यारोप के लिये समय नहीं है'' और शक्तिशाली सुरक्षा परिषद व संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस को ऐसे किसी भी प्रशासन को मान्यता नहीं देनी चाहिये, जो ताकत के जरिये स्थापित किया गया हो। उन्होंने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में यह बात कही।इसाकजई ने सुरक्षा परिषद से आग्रह किया कि वह एक सुर में यह बात कहे कि वह इस्लामी अमीरात के बहाल होने को मान्यता नहीं देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल