लाइव न्यूज़ :

मिसेज श्रीलंका प्रतियोगिता में हंगामा करने के मामले में मिसेज वर्ल्ड गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:40 IST

Open in App

कोलंबो, आठ अप्रैल पिछले सप्ताह यहां आयोजित एक सौंदर्य प्रतिस्पर्धा में कथित रूप से एक प्रतिभागी को चोट पहुंचाने तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में बृहस्पतिवार को मौजूदा मिसेज वर्ल्ड कैरोलीन जूरी और उनकी एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है।

जूरी और पूर्व मॉडल चूला पद्मेंद्र ने गत शनिवार को मंच पर प्रस्तुति दी थी। इस दौरान पुष्पिका डिसिल्वा को मिसेज श्रीलंका सौंदर्य प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया था।

जूरी ने कहा था कि डिसिल्वा तलाकशुदा हैं और इस प्रतिस्पर्धा में केवल विवाहित महिलाओं को भाग लेने की इजाजत है। इसके बाद उन्होंने डिसिल्वा का विजेता का ताज जबरदस्ती उतार लिया और उपविजेता प्रतिभागी के सिर पर रखकर उसे विजेता घोषित कर दिया।

डिसिल्वा ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आयोजकों ने उन्हें विजेता का ताज लौटा दिया।

यहां एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने मिसेज जूरी और चूला पद्मेंद्र को हिरासत में ले लिया है।’’

जूरी और पद्मेंद्र पर प्रतियोगिता स्थल नीलम पोकुना थियेटर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा डिसिल्वा को चोटिल करने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब