लाइव न्यूज़ :

के-12 एशियाई अमेरिकी अध्ययन के पक्ष में हैं सांसद, छात्र

By भाषा | Updated: June 10, 2021 12:35 IST

Open in App

शारलट (अमेरिका), 10 जून (एपी) कनेक्टिकट हाई स्कूल के एशियाई अमेरिकी छात्र संघ ने एटलांटा में छह एशियाई महिलाओं की हत्या के मुद्दे पर चर्चा के लिए जब ‘जूम कॉल’ की योजना बनायी तो वरिष्ठ छात्रा लिली फेंग को लगा था कि कुछ 10-15 सहपाठी इसमें हिस्सा लेंगे। लेकिन जब फेंग ने लॉगइन किया तो वहां स्कूल के 50 से ज्यादा लोग ऑनलाइन थे और चर्चा खत्म होते-होते 100 के करीब लोगों ने उसमें भाग लिया।

चर्चा में लोगों को दिलचस्पी देखकर इन छात्रों को महसूस हुआ कि बड़ी संख्या में लोग एशियाई-अमेरिकी पहचान के विषय पर जानकारी चाहते हैं, जबकि स्कूलों के पाठ्यक्रम में यह विषय शामिल नहीं है।

एशियाई अमेरिकी इतिहास के बारे में चर्चा का आयोजन करने वाले छात्र समूह की सह-अध्यक्ष फेंग ने कहा, ‘‘हमारे एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीप समूह समुदाय के सदस्य चाहते हैं कि उनकी बात सुनी जाए।’’

उसने कहा, ‘‘वे इसके बारे में बात करने के लिए बेचैन हैं।’’ एक ओर जहां छात्र पाठ्यक्रम को और समावेशी बनाने के पक्ष में हैं, वहीं कुछ सांसद, शिक्षाविद और छात्र के-12 शिक्षा में एशियाई अमेरिकी इतिहास को शामिल करके भ्रांतियों को दूर करना चाहते हैं।

इस सिलसिले में अगर इलिनोइस के गवर्नर ने विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिया तो, प्रांत सरकारी स्कूलों में एशियाई अमेरिकी शिक्षा को अनिवार्य करने वाला अमेरिका का पहला प्राप्त होगा। सांसदों ने कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क और विस्कांसिन में भी इस साल ऐसे ही प्रस्ताव रखे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल