लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-रूस को भी पछाड़कर चीन बना नंबर-1, ये पांच आविष्कार हैं इसके गवाह

By धीरज पाल | Updated: October 28, 2018 12:30 IST

चीन लगातार एक के बाद एक आविष्कार कर रहा है। इसलिए चीन अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में दूसरे देशों से आगे है।

Open in App

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश चीन ने सबसे लंबे ब्रिज का निर्माण कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अन्य शक्तिशाली देशों की अपेक्षा कितना शक्तिशाली देश है। हाल ही में चीन ने दुनिया के सबसे लंबे सी ब्रिज हांगकांग-झुहाई एंड मकाऊ का निर्माण किया है। हांगकांग और मकाऊ को जोड़ेत हुए इस ब्रिज की लंबाई 55 किलो मीटर है।

बता दें कि इसके निर्माण में कुल 120 अरब युआन या 17.3 अरब डॉलर का खर्च आया है। इसका उद्घाटन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार यानी 23 अक्टूबर को किया। बता दें इस ब्रिज को बनाने की शुरुआत साल 2009 के दिसंबर में हुई थी। अब यह आम जनता के लिए खुल गया है। 

चीन लगातार एक के बाद एक आविष्कार कर रहा है। इसलिए चीन अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में दूसरे देशों से आगे हैं। पिछले कुछ दिनों में उसने ऐसे कई चीजों का आविष्कार करके और भी मजबूती की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पिछले दिनों चीन द्वारा आविष्कारों के बारे में....

1. दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट  

अमेरिका के बाद चीन के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नौसेना है। हाल में चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी विमान का निर्माण किया है। साल 2017 में चीन ने  एंफीबियस एयरक्राफ्ट AG600 तैयार किया था, जिसे कोड नेम 'Kunlong' दिया गया था। बता दें कि यह विमान 39.6 मीटर लंबा है और इसके पंखों की लंबाई 38.8 मीटर है। चीन ने इसका निर्माण  17 जुलाई 2015 को शुरू किया था। इस विमान की खासियत है कि यह पानी और जमीन दोनों पर उतर सकता है और दोनों ही जगहों से उड़ान भी भर सकता है। 

2. फाइटर प्लेन

साल 2016 में चीन ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली फाइटर प्लेन इजात किया था। अमेरिका के बाद अब चीन दूसरा देश है जिसका पास खुद का स्टील्थ फाइटर जेट है। इस प्लेन को Chengdu J-20 नाम दिया गया है। यह विमान 2100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ सकता है। हथियारों के साथ इसका वजन करीब 32 हजार होता है। इसकी कुल लंबाई 20 मीटर है। इसमें एक ही पायलट की जगह है। विमान काफी हल्का है और पांचवीं पीढ़ी का है। 

3. चीन के पास सबसे ताकतवर पनडुब्बी

साल 2017 में चीन ने दुनिया की सबसे ताकतवर पनडुब्बी का निर्माण किया था। इस पनडुब्बी का नाम  'सुपर कंडक्टिव मैग्नेटिक एनोमली डिटेक्शन एरे' है। इस पनडुब्बी की खासियत यह चुंबकीय डिटेक्टर की मदद से छिपे हुए खनिज और पनडुब्बी का पता लगाता है। 

4. दुनिया का सबसे तेज सुपर कम्यूटर

चीन टेक्नोलॉजी के मामले में कई देशों से बहुत आगे हैं। सुपर कंप्यूटर की होड़ में चीन ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। चीन के दुनिया का सबसे तेज सुपर कप्यूटर का इजात किया है। साल 2017 में दुनिया के 500 सुपर कंप्यूटरों में चीन के थ्येनहे-1A को पहला दर्जा प्राप्त हुआ था। यह सुपर कम्यूटर प्रति सेंकेंड 2.67 क्वाड्रिलियंस गणनाएँ कर सकता है।

5. विश्व का सबसे बड़ा परिवहन ड्रोन

इसी साल चीन दुनिया का सबसे बड़ा परिवहन ड्रोन का सफल परिक्षण किया था। मानवरहित परिवहन ड्रोन  डेढ़ टन तक भार ढो सकता है। यह ड्रोन 4500 मीटर तक की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है और इसकी गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी उड़ान की अधिकतम सीमा 1200 किलोमीटर है। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल