लाइव न्यूज़ :

रूस में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक मौत

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:21 IST

Open in App

मास्को, 20 नवंबर (एपी) रूस में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 1254 लोगों की मौत हो गयी जो एक दिन में मौत की सबसे अधिक संख्या है। देश में शुक्रवार को भी मरने वालों का आंकड़ा इसके बराबर था । कोरोना वायरस कार्य बल ने इसकी जानकारी दी ।

सरकारी कार्य बल की रिपोर्ट के अनुसार देश में एक दिन में संक्रमण के 37,120 नये मामले सामने आये । ऐसा लगता है कि हाल के हफ्तों में संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है लेकिन यह अब भी उच्च स्तर पर है ।

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने में लोगों की लापरवाही और टीकाकरण की धीमी गति के कारण हाल ही में संक्रमण की संख्या में बढोत्तरी हुयी थी । रूस में अब तक केवल 40 फीसदी लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है ।

कार्य बल की रिपोर्ट के अनुसार अब तक करीब 93 लाख लोग संक्रमित हुये हैं जबकि 2,62,843 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल