लाइव न्यूज़ :

मॉस्को की अदालत ने विपक्षी नेता नवलनी को जेल की सजा सुनाई, विरोध में कई स्थानों पर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: February 3, 2021 09:50 IST

Open in App

मॉस्को, तीन फरवरी (एपी) मॉस्को की एक अदालत ने रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को अपने ऊपर हुए नर्व एजेंट (जहर) हमले का जर्मनी में उपचार कराने के दौरान जमानत की शर्तों के उल्लंघन का दोषी करार देते हुए ढाई वर्ष से ज्यादा की कैद की सजा सुनाई है।

अदालत के इस फैसले के विरोध में मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में विरोध प्रदर्शन हुए।

राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक नवलनी ने अदालती कार्रवाई को देश के लाखों लोगों को डराने का मिथ्या प्रयास करार दिया।

रात करीब आठ बजे फैसला सुनाए जाने के बाद प्रदर्शनकारी मध्य मॉस्को के कई इलाकों में और सेंट पीटर्सबर्ग के मुख्य स्थान नेवस्काई प्रॉस्पेक्ट में इकट्ठा हो गए।

दंगा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पकड़ कर पुलिस वाहनों में बैठा दिया। वेबसाइट ‘मेडुजा’ ने एक वीडियो में दिखाया कि पुलिस एक यात्री और टैक्सी चालक को वाहन से खींच रही है।

अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने अदालत के आदेश के बाद कहा,‘‘ हम नवलनी को तत्काल और बिना किसी शर्त के रिहा करने की रूसी सरकार से अपनी मांग दोहराते हैं, साथ ही हाल के समय में शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे लोगों को हिरासत से रिहा करने की मांग करते हैं।’’

ये विरोध प्रदर्शन देर रात एक बजे तक चले । एक संगठन ने बताया कि इस दौरान कम से कम 650 लेगों को हिरासत में लिया गया।

नवलनी (44) को जर्मनी से लौटने पर 17 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था,वह नर्व एजेंट (जहर) हमले के बाद जर्मनी में पांच महीने से उपचार करा रहे थे। उन्होंने अपने ऊपर हुए नर्व एजेंट हमले के लिए रूस की सरकार को दोषी बताया था। हालांकि रूस की सरकार ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि जहर दिए जाने के सबूत नहीं मिले।

आदेश पढ़े जाने के दौरान नवलनी मुस्कुराए और उन्होंने अपनी पत्नी की ओर देखा, और कठघरे के शीशे में दिल की आकृति उकेरी।

जब गार्ड उन्हें ले जा रहे थे तो विपक्षी नेता ने कहा,‘‘ सब ठीक हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल