लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना से ढाई लाख से ज्यादा लोगों की मौत, स्थिति और खराब होने की आशंका : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: November 19, 2020 16:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 नवंबर कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक अमेरिका में इस बीमारी के कारण 2,50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और यहां एक बार फिर संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीमारी ने दुनिया भर में 13,49,000 लोगों की जान ले ली है।

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में अब तक 2,50,537 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.15 करोड़ से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

यह दुनिया भर में किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है।

सीएनएन की खबर के अनुसार कोरोना वायरस के कारण अब हर मिनट कम से कम एक अमेरिकी की मौत हो रही है। इस बीमारी के कारण 29 फरवरी को पहली मौत होने की खबर मिली थी और मृतकों की कुल संख्या कम से कम 2,50,029 हो गयी।

जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ जोनाथन रीनर ने कहा कि स्थिति बदतर होती जा रही है।

उन्होंने बुधवार को कहा, ‘‘ कल हमने अमेरिका में मौतों की भयानक संख्या देखी... यह तीन हफ्ता पहले संक्रमित लोगों की संख्या को दर्शाती है।’’

रीनर ने कहा, ‘‘दो से तीन सप्ताह पहले, हम प्रति दिन औसतन 70,000 से 80,000 (नए) मामले देख रहे थे। कल लगभग 1,55,000 (नए) मामले सामने आए। यदि आप आज 1,700 मौतों पर चिंतित हैं, तो अगले दो से तीन सप्ताह में हम एक दिन में 3,000 लोगों की मौत देखने जा रहे हैं।’’

संक्रमण के मामलों में वृद्धि का असर अस्पतालों में भी दिख रहा है और कुछ स्थानों पर स्वास्थ्य कर्मियों की भी कमी महसूस की जा रही है।

मंगलवार को रिकार्ड 76,830 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथोनी फौसी ने कहा कि देश एक अनिश्चित समय में गलत दिशा में जा रहा है और मौसम के ठंडा होने से लोगों के अंदर एकत्र होने का अधिक अनुमान है।

उन्होंने बीबीसी न्यूज चैनल के साथ एक साक्षात्कार में आगाह किया कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि से मौतों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है।

फौसी ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़-भाड़ से बचने का आग्रह किया।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे कुछ और समय धैर्य बनाए रखें क्योंकि मदद बस पहुंचने ही वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल