लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में 30 लाख से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: November 9, 2021 10:54 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, नौ नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता प्रमुख ने म्यांमा के सैन्य नेतृत्व से आग्रह किया है कि बढ़ती असुरक्षा और हिंसा, कोविड-19 तथा गिरती अर्थव्यवस्था के मद्देनजर देश के 30 लाख लोगों को मानवीय सहायता निर्बाध उपलब्ध कराई जाए।

संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने सोमवार को कहा कि म्यांमा में सेना द्वारा एक फरवरी को सत्ता हथियाने के बाद से 30 लाख लोगों को ‘‘जीवन रक्षक’’ मानवीय सहायता की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि म्यांमा संकट के शांतिपूर्ण समाधान और हिंसा को खत्म किये बिना कष्ट झेल रहे लोगों की संख्या में इजाफा ही होगा। ग्रिफिथ्स ने कहा कि सेना द्वारा आंग सान सू ची की सरकार को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद 38 करोड़ 50 लाख डॉलर की सहायता राशि की जरूरत है, जिसमें से आधी राशि की ही व्यवस्था हो सकी है। उन्होंने अन्य देशों से मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया।

म्यांमा में 2020 में हुए चुनाव की सोमवार को पहली वर्षगांठ थी। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने कहा कि इन चुनावों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा स्वतंत्र तथा पारदर्शी करार दिया गया था।

उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र (म्यांमा की) सेना से पुनः अपील करता है कि जनता की इच्छा का सम्मान किया जाए और देश में फिर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल की जाए।”

उन्होंने कहा कि म्यांमा में बढ़ती हिंसा के बारे में संयुक्त राष्ट्र बेहद चिंतित है और निर्बाध मानवीय सहायता की वकालत करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल