लाइव न्यूज़ :

मोदी डिजिटल तरीके से जी-7 सम्मेलन में ले सकते हैं हिस्सा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 23:17 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 13 मई ब्रिटिश सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने डिजिटल माध्यम से कार्नवेल में ब्रिटेन की मेजबानी में आयोजित जी- 7 सम्मेलन की बैठक में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि मोदी इस बैठक में शामिल होने के लिए कार्नवेल नहीं जा पायेंगे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन ने ब्रिटेन की विदेश नीति में हिंद प्रशांत क्षेत्र पर विशेष बल देने के तहत मोदी को 11-13 जून के दौरान होने वाली इस बैठक में शामिल होने का न्यौता दिया था। भारत, आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया तीन अतिथि देशों में शामिल हैं।

अतिथि नेताओं को ग्रुप ऑफ सेवन की बैठक के विशेष सत्रों में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रित किया जाएगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रिटेन करेगा। जी- 7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और यूरोपीय संघ हैं।

ब्रिटेन सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें इस बात से निराशा हुई कि प्रधानमंत्री मोदी घरेलू कोरोना वायरस प्राथमिकताओं की वजह से जी- 7 सम्मेलन में हिस्सा लेने नहीं आ पायेंगे लेकिन हम उनका डिजिटल तरीके से स्वागत करने के लिए आशान्वित हैं।’’

मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की थी कि देश में कोविड-19 की स्थिति के चलते प्रधानमंत्री को ब्रिटेन यात्रा की योजना रद्द करनी पड़ी।

पिछले सप्ताह लंदन में जी- 7 के विदेश एवं विकास मंत्रियों की बैठक हुई थी जहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमनिक राब के अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा