लाइव न्यूज़ :

मिस इंग्लैंड डॉ भाषा मुखर्जी को ने लगवाया कोविड-19 का टीका, सुरक्षित होने की बात कही

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:32 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 22 जनवरी भारतीय मूल की पहली मिस इंग्लैंड एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) की अग्रिम चिकित्सक भाषा मुखर्जी ने कोविड-19 का टीका लगवाया है। साथ ही, उन्होंने टीकाकरण में इस्तेमाल किये जा रहे टीके को सुरक्षित बताया है।

मुखर्जी (25) अप्रैल 2020 में महामारी के चरम पर रहने के दौरान भारत की अपनी यात्रा से लौटने के बाद से लंकाशायर के पिलग्रिम हॉस्पिटल और पूर्वी इंग्लैंड के डेर्बी हॉस्पिटल में कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे की चिकित्साकर्मी के रूप में कर रही हैं।

वह ब्रिटिश भारतीय समुदाय के लिए एक स्वास्थ्य सेवा एंबेसडर हैं। वह यहां इस अल्पसंख्यक समुदाय के बीच महामारी के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय रही हैं।

मुखर्जी ने कहा, ‘‘यह जानकार अच्छा लगा कि मैं सुरक्षित हो गई हूं और मैं आश्वस्त हूं कि मेरे सहकर्मी भी ऐसा ही मसहसूस करेंगे।’’

टीके का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लगवाने के कुछ देर बाद वह पहले की तरह कामकाज कर रही हैं।

एनएचएस के तहत फाइजर/बायोएनटेक और एस्ट्राजेनेका के टीके लगाये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल