लाइव न्यूज़ :

चिली में उठी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग, समर्थन में सड़कों पर उतरे लाखों प्रदर्शनकारी

By भाषा | Updated: October 26, 2019 12:06 IST

चिली में लोग पिछले एक सप्ताह से बढ़ती सामाजिक-आर्थिक असमानता को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये लोग कम मजदूरी और पेंशन, मंहगी स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा तथा अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

Open in App

चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा के इस्तीफे और आर्थिक सुधारों की मांग के साथ शुक्रवार को 10 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए। इसे अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन कहा जा रहा है। यहां पिछले एक सप्ताह से हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट करके प्रदर्शनकारियो से कहा कि उन्होंने “संदेश सुन लिया है।” साथ ही उन्होंने इन प्रदर्शनों को सकारात्मक और बदलाव का जरिया बताया है।

सैंटियागो के गवर्नर कार्ला रुबिलर ने ट्विटर पर इसे “एक ऐतिहासिक दिन” करार देते हुए “नये चिली के सपने को दर्शाने वाले... एक शांतिपूर्ण मार्च” के तौर पर इसकी सराहना की। रुबिलर ने कहा कि देश भर में एक लाख से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया, जबकि सैंटियागो के टाउन हॉल ने पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए राजधानी में मार्च करने वालों लोगों की संख्या 8.20 लाख बताई।

चिली में लोग पिछले एक सप्ताह से बढ़ती सामाजिक-आर्थिक असमानता को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये लोग कम मजदूरी और पेंशन, मंहगी स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा तथा अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा