लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में आम जनता के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 12:00 IST

Open in App

नेपीतॉ, 26 मई (एपी) म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के बाद से सेना की आम जनता के खिलाफ कार्रवाई जारी है। ऐसी ही एक कार्रवाई में मोटरसायकिल सवार तीन युवकों में से दो के जान बचा कर भागने और एक के बुरी तरह जख्मी होने की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना का क्रम यह है कि दो काले रंग के ट्रक एक खाली खड़क पर जाते दिखाई दे रहे हैं। अचानक दोनों ट्रक रुक जाते हैं और सामने से एक मोटरसायकिल में सवार तीन युवक आते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद ट्रक पर सवार सुरक्षा बल के जवान उन पर गोलियां चलाते हैं, मोटरसायकिल डगमगाते हुए एक गेट से टकराती है और दो युवक जान बचा कर भागते हैं वहीं तीसरा युवक घायल हो कर सड़क पर गिर जाता है। जवान ट्रक से नीचे उतर कर उस युवक को ट्रक में डालते हैं और ट्रक आगे बढ़ जाता है।

यह घटना सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने वाली अनेक तस्वीरों और वीडियो से भिन्न नहीं है जो निर्वाचित सरकार को बहाल करने की मांग कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई को दिखाती हैं।

बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के मानवाधिकार केन्द्र जांच प्रयोगशाला के आंकलन के अनुसार, सेना और पुलिस शवों और घायलों के जरिए जनता में भय पैदा करना चाहते हैं।

देश में गिरफ्तारियों और मौतों की जानकारी रखने वाले संगठन ‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर’ के अनुसार सैन्य तख्तापलट के बाद से 825 से अधिक लोग मारे गए हैं, जो सरकारी आंकडो से दोगुनी संख्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा