लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको: भारत सहित 12 देशों के 600 प्रवासी दो ट्रको में छिपे हुए पाए गए, सबसे अधिक 401 ग्वाटेमाला से

By विशाल कुमार | Updated: November 21, 2021 09:55 IST

मैक्सिको सरकार के राष्ट्रीय प्रवासन संस्थान ने कहा कि दो ट्रकों में छिपे पाए गए 600 लोगों में से 401 ग्वाटेमाला, आठ क्यूबा और भारत का एक व्यक्ति शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देदो ट्रकों में छिपे पाए गए 600 लोगों में 12 देशों के प्रवासी शामिल थे।ज्यादातर पड़ोसी ग्वाटेमाला से जबकि एक शख्स भारत का है।अधिकांश प्रवासी जो मैक्सिको में प्रवेश करते हैं वे अमेरिका जाते हैं।

मैक्सिको सिटी: मैक्सिको सरकार के राष्ट्रीय प्रवासन संस्थान (आईएनएम) ने शनिवार को कहा कि पूर्वी मेक्सिको में शुक्रवार को दो ट्रकों में छिपे पाए गए 600 लोगों में 12 देशों के प्रवासी शामिल थे, जिनमें से ज्यादातर पड़ोसी ग्वाटेमाला से जबकि एक शख्स भारत का है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, आईएनएम ने कहा कि उनमें से 401 ग्वाटेमाला से, 53 होंडुरास से, 40 डोमिनिकन गणराज्य से, 37 बांग्लादेश से, 27 निकारागुआ से, 18 अल सल्वाडोर से और आठ क्यूबा से थे।

वेराक्रूज राज्य में खोजे गए दो ट्रेलरों में घाना के छह पुरुष, वेनेजुएला के चार लोग, इक्वाडोर के चार पुरुष, भारत का एक व्यक्ति और कैमरून का एक व्यक्ति भी था।

आईएनएम ने कहा कि प्रवासियों में से 455 पुरुष और 145 महिलाएं थीं। हिरासत में लिए गए लोगों को या तो घर भेज दिया जाएगा या उन्हें नियमित रूप से मैक्सिको में रहने का मौका दिया जाएगा।

मध्य अमेरिका और शेष विश्व से अधिकांश प्रवासी जो मैक्सिको में प्रवेश करते हैं वे अमेरिका जाते हैं और कहते हैं कि वे अपने देश में गरीबी या हिंसा से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :प्रवासी भारतीयUS
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."