लाइव न्यूज़ :

Mickey Mouse Birthday: 90 साल का हो गया मिक्की माउस, बेहद दिलचस्प है इसके बनने की कहानी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 17, 2018 07:59 IST

Happy Birthday Mickey Mouse (मिकी माउस बर्थडे | मिकी माउस जन्मदिन): मिक्की ने दुनिया को दिखाया कि उनके दिल में भारत के लिए खास जगह है.

Open in App

लास एंजिल्स, 17 नवंबर: दुनियाभर के बच्चों में लोकप्रिय कार्टून मिक्की माउस को 90वें जन्मदिन पर नायाब तोहफा मिला है. मिक्की माउस के चरित्र को गढ़ने में जिस फिल्म से प्रेरणा ली गई थी, वह खोई हुई फिल्म अब जापान में मिल गई है. मिक्की माउस के 90 साल के होने पर वॉल्ट डिजनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का आयोजन कर रही है.

मिक्की पर बनी पहली फिल्म 'स्टीमबोट विल' का प्रदर्शन 18 नवंबर, 1928 को हुआ था, जिसे अब 90 साल पूरे हो रहे हैं. 'नेक एन नेक' नामक 16एमएम की फिल्म में 'ओस्वाल्ड : द लकी रैबिट' से मिक्की माउस को बनाने की प्रेरणा मिली थी. यह फिल्म कार्टून के काम से जुड़े इतिहासकार यासुशी वातानबे (84) के पास से मिली है.

उन्होंने 70 साल पहले इसे तब खरीदा था, जब वह हाईस्कूल में पढ़ते थे. 'नेक एन नेक' नाम से बनी वास्तविक फिल्म 5 मिनट की लंबाई की थी. लेकिन, 16एमएम संस्करण के लिए इसे घटाकर दो मिनट कर दिया गया था. यह फिल्म अब जापान के कोबे प्लानेट फिल्म संग्रह में रखी गई है.

वॉल्ट डिजनी के इंटरप्राइजेज फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट की निदेशक डाना जोंस ने बताया, ''हम पूरे विश्व में फैले अपने थीम पाकों में दो महीनों तक चलनेवाली विश्व की सबसे बड़ी सामूहिक पार्टी का आयोजन कर रहे हैं.'' भारत से खास रिश्ता डाना जोंस ने कहा, ''कंपनी के कार्यक्रमों में भारत भी एक अहम हिस्सा है. हमने कुछ समय पहले संक्षिप्त कार्टून बनाया था, जिसमें मिक्की हिंदी बोलता है. मिक्की ने दुनिया को दिखाया कि उनके दिल में भारत के लिए खास जगह है. हमारा प्रयास है कि मिक्की के भारत के साथ संबंधों को प्रकाश में लाया जा सके. मिक्की भारत में सबसे बड़ा चरित्र फ्रेंचाइजी है और इसने साल 2017 में तीन करोड़ उत्पादों की बिक्री की थी.''

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल