लाइव न्यूज़ :

Mexico Truck Crash: मैक्सिको में बेकाबू ट्रक ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 54 की मौत, 100 अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2021 19:44 IST

Mexico Truck Crash: हादसे में 54 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए। घायलों में से 40 की हालत गंभीर है। सभी को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना चियापास राज्य की राजधानी की ओर जाने वाले एक राजमार्ग पर हुई।पीड़ितों को फुटपाथ पर और ट्रक के माल डिब्बे के अंदर देखा जा सकता है।मोरेनो ने बताया कि पीड़ित मध्य अमेरिका के शरणार्थी प्रतीत होते हैं।

Mexico Truck Crash:  दक्षिणी मैक्सिको में शरणार्थियों को ले जा रहा एक मालवाहक ट्रक पलट कर पैदल पार पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य घायल हो गए।

चियापास राज्य के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख लुइस मैनुअल मोरेनो ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हादसे में 54 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए। घायलों में से 40 की हालत गंभीर है। सभी को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना चियापास राज्य की राजधानी की ओर जाने वाले एक राजमार्ग पर हुई। घटनास्थल की तस्वीरों में पीड़ितों को फुटपाथ पर और ट्रक के माल डिब्बे के अंदर देखा जा सकता है। मोरेनो ने बताया कि पीड़ित मध्य अमेरिका के शरणार्थी प्रतीत होते हैं, हालांकि उनकी नागरिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे में बच गए कुछ लोगों ने बताया कि वे पड़ोसी ग्वाटेमाला देश के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक में क्षमता से अधिक लोग भरे होने के कारण वह पलट गया और पलटते ही वह स्टील के पैदल पार पुल से टकरा गया। ट्रक में सैकड़ों लोग सवार थे। मैक्सिको में मालवाहक ट्रकों में शरणार्थियों की तस्करी कोई असामान्य घटना नहीं है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाRoad Transportअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट