लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: ईरान के शीर्ष धार्मिक संगठन के सदस्य आयतुल्ला हाशीम बाथेई की कोरोना से मौत, अब तक 853 मरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2020 18:30 IST

कोरोना वायरस से ईरान में करीब 14,991 लोग संक्रमित हैं और 853 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसी फार्स और तस्नीम की रिपोर्टों के अनुसार ‘मजिलसे खबरगाने रहबरी’ के सदस्य आयतुल्ला हाशीम बाथेई की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान में सोमवार को एक ही दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 129 लोगों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 853 तक पहुंच गया जबकि संक्रमण के 14,991 पुष्ट मामले हैं।

तेहरानःईरान के सर्वोच्च नेता का चुनाव करने वाले शीर्ष धार्मिक संगठन के 78 वर्षीय सदस्य की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है।

समाचार एजेंसियो ने सोमवार को बताया कि ईरान के कई शीर्ष अधिकारी इस वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से ईरान में करीब 14,991 लोग संक्रमित हैं और 853 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसी फार्स और तस्नीम की रिपोर्टों के अनुसार ‘मजिलसे खबरगाने रहबरी’ के सदस्य आयतुल्ला हाशीम बाथेई की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है।

इस मजलिस को देश के शीर्ष नेता का चुनाव करने और उसे हटाने का अधिकार प्राप्त है। यही नेता देश की सभी महत्वपूर्ण नीतियों पर अंतिम फैसला लेती है। 

कोरोना वायरस : ईरान में एक ही दिन में 129 लोगों की मौत, आंकड़ा 853 पहुंचा

ईरान में सोमवार को एक ही दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 129 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 853 तक पहुंच गया जबकि संक्रमण के 14,991 पुष्ट मामले हैं। ईरान के सरकारी चैनल ने यह जानकारी दी। पश्चिम एशिया क्षेत्र में ईरान में कोरोना वायरस का प्रकोप सबसे अधिक है।

महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक इस वायरस से सोमवार को एक ही दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इतना ही नहीं वरिष्ठ अधिकारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। फार्स और तस्नीम न्यूज एजेंसी ने सोमवार को बताया कि विशेषज्ञों की समिति के एक सदस्य, जिसके पास देश के सर्वोच्च नेता को नामित और निष्काषित करने की शक्ति है, की भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। अयातुल्लाह हाशेम बठाई (78) ईरान के हाल के उन वरिष्ठ अधिकारियों में शुमार हैं, जिनकी इस वायरस से मौत हुई है।

ईरान के 80 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमनेई को भी सावधानी बरतते हुए हाल के एक कार्यक्रम में हाथों में दस्ताने पहने हुए देखा गया। प्रकोप से निपटने वाले अभियान का नेतृत्व कर रहे अली रेजा जाली ने कहा कि अगर यह हालात बरकरार रहे तो यह हमारे पास उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी पड़ सकता है। ईरान की राजधानी तेहरान के अस्पतालों में 30,000 बिस्तरों के साथ ही देशभर के अस्पतालों में करीब 110,000 बिस्तरों की क्षमता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसईरानअमेरिकाचीनइटलीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा