लाइव न्यूज़ :

अमेरिका पहुंचकर मेलानिया ने शेयर किया ताजमहल दौरे का वीडियो, डोनाल्ड ट्रंप भी दिखे साथ

By पल्लवी कुमारी | Published: February 27, 2020 1:07 PM

डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी और 25 फरवरी को भारत दौरे पर थे। यहां वह अपनी पत्नी व अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद के साथ आए थे। यहां उन्होंने 'नमस्‍ते ट्रंप' कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमेलानिया ने ताजमहल की एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वह डोनाल्ड ट्रंप के साथ खड़े दिख रही हैं।डोनाल्ड ट्रंप अपने भारत दौरे पर 24 फरवरी को पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल घूमने गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने ताजमहल दौरे का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मेलानिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप भी दिख रहे हैं। वीडियो मेलानिया ने 27 फरवरी की सुबह शेयर की है। डोनाल्ड ट्रंप अपने भारत दौरे पर 24 फरवरी को पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल घूमने गए थे। डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद के साथ 24 और 25 फरवरी को भारत में थे। 

मेलानिया ट्रंप ने जो वीडियो शेयर किया है वह 47 सेकेंड का है। वीडियो में मेलानिया के साथ ट्रंप ताजमहल को घूमकर देखते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में ताजमहल पर की गई नक्काशी को भी काफी खूबसूरती से दिखाया गया है। वीडियो टूर गाइड नितिन कुमार की भी झलक देखने को मिल रही है। 

वीडियो को शेयर कर मेलानिया ने लिखा है- दुनिया के सातवें अजूबों में से एक ताजमहल breathtaking।

मेलानिया ने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वह डोनाल्ड ट्रंप के साथ खड़े दिख रही हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी और 25 फरवरी को भारत दौरे पर थे। यहां वह अपनी पत्नी व अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद के साथ आए थे। 24 फरवरी को वह सीधे अहमादाबाद पहुंचे। जहां  सरदार वल्‍लभ भाई पटेल अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे साबरमती आश्रम गए। साबरमती आश्रम ट्रंप मेलानिया के साथ मोटेरा स्‍टेडियम में सवा लाख लोगों की मौजूदगी में उन्‍होंने 'नमस्‍ते ट्रंप' कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जनता को संबोधित किया। उसके बाद वह ताजमहल गएं और फिर दिल्ली आएं। 

टॅग्स :मेलानिया ट्रंपडोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राताज महल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रम्प पर हश मनी ट्रायल के दौरान मैनहट्टन न्यायालय के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाई, वीडियो देखें

विश्वUS Presidential Elections 2024: "चुनाव नहीं जीते, तो होगा खून-खराबा", डोनाल्ड ट्रंप ने दिया विवादित बयान

विश्वUS elections 2024: फिर से एक-दूसरे को टक्कर देंगे बाइडन और ट्रंप, दोनों को इतने डेलीगेट्स ने किया समर्थन

विश्वUS elections 2024: 15 राज्यों में जीते बाइडन और ट्रंप, एक बार फिर से आमना-सामना, भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली पर अपनी दावेदारी को छोड़ने का दबाव बढ़ा

विश्वUS elections 2024: आखिरकार हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराकर 2024 की प्रचार मुहिम के दौरान पहली जीत हासिल की, कुल 43 डेलिगेट का समर्थन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया

विश्वपरमाणु युद्ध हुआ तो दुनिया में सिर्फ दो देशों में ही जीवन बचेगा, लगभग 5 अरब लोग मारे जाएंगे, होंगे ये भयावह प्रभाव, शोध में आया सामने