लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन: राजधानी कीव में हुआ भीषण विस्फोट, मिसाइल हमले की आशंका, घटना के कई वीडियो हुए वायरल

By आजाद खान | Updated: October 10, 2022 13:50 IST

आपको बता दें कि इससे पहले के रूस द्वारा हमलों में कीव के बाहरी इलाकों को निशाना बनाया गया था, लेकिन इस बार शहर के बीचों-बीच स्थित कई जगहों को निशाना बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन की राजधानी कीव में भीषण विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट को लेकर यह आशंका जताई जा रहा है कि यह एक मिसाइल हमला है। यूक्रेनी मीडिया ने कई जगहों पर विस्फोट की जानकारी दी है।

कीव: यूक्रेन की राजधानी में कुछ महीने अपेक्षाकृत शांति रहने के बाद सोमवार तड़के कई विस्फोट हुए। कीव के मेयर विताली क्लित्चको ने कीव के बीचों-बीच शेवचेंको में विस्फोट होने की जानकारी दी। इस इलाके में कई सरकारी कार्यालय हैं। यूक्रेन की सांसद लेसिया वासिलेंको ने मध्य कीव में स्थित ‘कीव नेशनल यूनिवर्सिटी’ की मुख्य इमारत के निकट हुए विस्फोट की तस्वीर ट्वीट की। 

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा वह वीडियो बना रही है तभी उसके सिर से मिसाइल जैसी कोई चीज ऊपर से जा रही है। घटना के बाद कई वीडियो सामने आ रहे है जिसमें भयानक विस्फोट जैसे मंजर नजर आ रहे है। 

हमले में लोग हताहत हुए है

कीव में आपात सेवा की प्रवक्ता स्वितलाना वोदोलागा ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि लोग हताहत हुए हैं और बचावकर्ता विभिन्न स्थलों पर काम कर रहे है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ हैं कि विस्फोटों में कितने लोग हताहत हुए हैं। 

मिसाइल हमले की आशंका

एपी के पत्रकारों ने इन विस्फोट की आवाज सुनी और ये विस्फोट स्पष्ट रूप से मिसाइल हमले के कारण हुए। इससे पहले कीव में जून में हमला हुआ था। पहले के हमलों में कीव के बाहरी इलाकों को निशाना बनाया गया था, लेकिन इस बार शहर के बीचों-बीच स्थित कई जगहों को निशाना बनाया गया। 

कई जगहों पर हुए है विस्फोट

यूक्रेनी मीडिया ने ल्वीव, तेरनोपिल, खमेलनित्सकी, जितोमिर और क्रोपिव्नित्स्की समेत कई अन्य स्थानों पर भी विस्फोट की जानकारी दी है। हाल में जपोरिजिया समेत क्रीमिया के उत्तर में स्थित क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। रूस ने जपोरिजिया में शनिवार को छह मिसाइल दागीं। 

व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया पुल हादसा को ‘‘आतंकी कृत्य’’ करार दिया

आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर किए गए हमले को यूक्रेनी विशेष सेवाओं द्वारा किया गया ‘‘आतंकी कृत्य’’ करार दिया है। इस हादसे में हताहत हुए लोगों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनवायरल वीडियोमिसाइलव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत