लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: काबुल के मिलिट्री एयरपोर्ट के पास हुआ जोरदार धमाका, हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका-रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: January 1, 2023 15:14 IST

आपको बता दें कि इस ब्लास्ट पर बोलते हुए तालिबान सरकार के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बयान देते हुए कहा है कि "आज सुबह काबुल सैन्य हवाई अड्डे के बाहर एक विस्फोट हुआ, जिसमें हमारे कई नागरिक मारे गए और कई लोग घायल भी हुए हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान के काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट के पास ब्लास्ट होने की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में यह दावा है कि इस ब्लास्ट में कई लोग मारे गए है। ऐसे में तालिबान सरकार के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर द्वारा इस ब्लास्ट की पुष्टि की गई है।

काबुल:अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के मिलिट्री एयरपोर्ट पर एक ब्लास्ट की खबर सामने आई है। ऐसे में इस ब्लास्ट को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसमें कई लोगों की जान गई है। इस पर बोलते हुए तालिबान सरकार के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने इस घटना की पुष्टी की है। 

हालांकि प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर द्वारा इस ब्लास्ट की पुष्टि तो की गई है लेकिन इस हादसे में कितने लोग मारे गए, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि हादसे की जांच की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह ब्लास्ट राजधानी काबुल के मिलिट्री एयरपोर्ट के पास में हुई है जिसमें कई लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर के हवाले से बताया है कि प्रवक्ता अब्दुल नफी ने कहा है कि "आज सुबह काबुल सैन्य हवाई अड्डे के बाहर एक विस्फोट हुआ, जिसमें हमारे कई नागरिक मारे गए और कई लोग घायल भी हुए हैं।"

गौरतलब है कि बुधवार को आतंकियों ने तालुकान शहर में भी एक धमाका किया था जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में इस हादसे पर बोलते हुए तालिबान के सिक्योरिटी कमांडर अब्दुल मुबीन सैफी ने बयान दिया था और कहा था यहां के एक कर्मचारी के मेज के नीचे आतंकियों द्वारा बम लगाया गया था जिससे धमाका हुआ था और लोगों की जान गई थी। 

इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि इससे पहले 12 दिसंबर 2022 को आतंकियों ने एक होटल को निशाना बनाया था और इस पर हमला किया था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी 18 लोग घायल हुए थे। आतंकियों ने काबुल के शहर-ए-नवा इलाके के एक होटल पर अटैक किया था जिसे लेकर यह दावा किया जाता है कि यहां चीन के वरिष्ठ चीनी अधिकारी आते-जाते रहते है। 

दावा यह भी किया गया है कि आतंकी गोलियां चलाते हुए होटल में घुसे थे और मीडिया रिपोर्ट की माने तो वे लोग होटल के अंदर रह रहे लोगों को बंदी बनाना चाहते थे।  

टॅग्स :अफगानिस्तानKabulतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल