लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया के स्कूल में गोलीबारी से दो लोगों की मौत, हमलावर छात्र ने खुद को भी उड़ाया

By भाषा | Updated: November 15, 2019 09:43 IST

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ एलेक्स विलानुएवा ने बताया कि 16 वर्षीय संदिग्ध समेत छह लोगों को गोली लगी है। हमलावर का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था।

Open in App
ठळक मुद्देइस हमले के पीछे के कारण के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। गोलीबारी के एक वीडियो में हमलावर अपने सिर में गोली मारते दिखाई दे रहा है।

सदर्न कैलिफोर्निया के एक स्कूल में एक छात्र ने गोलीबारी की जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इसके बाद हमलावर छात्र ने खुद के सिर में भी गोली मार ली। यह गोलीबारी लॉस एंजिलिस से करीब 30 मील दूर सांता क्लेरिटा के सौगस हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई।

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ एलेक्स विलानुएवा ने बताया कि 16 वर्षीय संदिग्ध समेत छह लोगों को गोली लगी है। हमलावर का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। इस हमले के पीछे के कारण के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। गोलीबारी के एक वीडियो में हमलावर अपने सिर में गोली मारते दिखाई दे रहा है।

प्राधिकारियों ने बताया कि हमलावर के पास .45 कैलिबर की पिस्तौल थी। इस गोलीबारी में मारे गए छात्रों की आयु 16 वर्ष और 14 वर्ष है। उनके नाम जारी नहीं किए गए हैं। सौगस हाई स्कूल समेत इलाके के सभी स्कूलों में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। लॉस एंजिलिस काउंटी के अंडरशेरिफ टिम मुराकामी ने छात्रों के अभिभावकों से माफी मांगते हुए कहा कि जांचकर्ताओं को छात्रों से पूछताछ करनी है जिसके बाद उन्हें स्कूल से जाने दिया जाएगा।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा