लाइव न्यूज़ :

अमेरिका चुनाव: कई भारतीय अमेरिकियों ने डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा चुने जाने का किया समर्थन

By भाषा | Updated: March 11, 2020 17:43 IST

भारतीय प्रवासियों को लुभाने के लिए फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिजॉर्ट में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी अल मेसन के काम की सराहना कर सबको चौंका दिया। समारोह में करीब 700 ट्रम्प समर्थक मौजूद थे, जिनमें से करीब 30 से अधिक भारतीय अमेरिकी थे। 

Open in App
ठळक मुद्देएक समूह ने डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर दोबारा चुने जाने के समर्थन में अभियान चलाने का संकल्प लियाअमेरिका में नवम्बर में राष्ट्रपति चुनाव होने है।

वाशिंगटन: भारतीय अमेरिकियों के एक समूह ने डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर दोबारा चुने जाने के समर्थन में अभियान चलाने का संकल्प लिया है। अमेरिका में नवम्बर में राष्ट्रपति चुनाव होने है। भारतीय प्रवासियों को लुभाने के लिए फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिजॉर्ट में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी अल मेसन के काम की सराहना कर सबको चौंका दिया। मेसन ‘ग्लोबल रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट एजुकेशनल हॉस्पिटल्स’ के सलाहकार हैं।

समारोह में मौजूद ट्रम्प समर्थकों के अनुसार राष्ट्रपति ने अपना भाषण शुरू करते समय मेसन से खड़े होने को कहा और उनके काम की सराहना की। महिला डॉक्टरों का प्रतिनिधि करने वाली भारतीय-अमेरिकी लक्ष्मी नायर ने कहा कि मेसन ‘विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमेटी’ के सह-अध्यक्ष के रूप में ट्रम्प के राष्ट्रपति के तौर पर दोबारा चुने जाने के लिए व्यापक अभियान चला भारतीय-अमेरिकी समुदाय से सम्पर्क कर रहे हैं।

टेक्सास के एक व्यवसायी हरि नंबूदरी ने कहा, ‘‘ हमें गर्व है कि राष्ट्रपति ने अपने भाषण से पहले मेसन को खड़े होने को कहा और 700 अन्य अतिथियों की मौजूदगी में उनके काम की सराहना की।’’ उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान के हकदार थे...मैं चुनाव होने तक देशभर की यात्रा कर भारतीय अमेरिकियों से उनका समर्थन करने की अपील करूंगा।

भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी माधवन पद्मकुमार ने समारोह के बाद ‘कहा, ‘‘ राष्ट्रपति का मेसन का नाम लेना अभियान के लिए उनके समर्पण और प्रतिबद्धता का साक्षी है।’’ इस समारोह में करीब 700 ट्रम्प समर्थक मौजूद थे, जिनमें से करीब 30 से अधिक भारतीय अमेरिकी थे, जो अधिकतर डॉक्टर, उद्योगपति और व्यवसायी थे। पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज ने भी समारोह में शिरकत की थी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल