लाइव न्यूज़ :

दस दिन पहले मनदीप ने की थी आत्महत्या, अब तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, मौत की गुत्थी नहीं सुलझा पा रही न्यूयार्क पुलिस

By शिवेंद्र राय | Updated: August 12, 2022 10:11 IST

मंदीप कौर ने घरेलू हिंसा से तंग आकर न्यूयार्क में बीते 2 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। 32 साल की मंदीप को लड़का पैदा नहीं करने के लिए उनका पति लगातार मारता रहता था। एक वाडियो में मनदीप ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था और कहा था कि वह रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनदीप की मौत की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है न्यूयार्क पुलिसन्यूयॉर्क के ही एक फ्यूनरल होम में रखा है मनदीप का शवपरिवार वाले भारत में करना चाहते हैं अंतिम संस्कार, पति खिलाफ

नई दिल्ली: बिजनौर की रहने वाली मंदीप कौर ने घरेलू हिंसा से तंग आकर न्यूयार्क में बीते 2 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी मनदीप का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। दरअसल मनदीप कौर का परिवार चाहता है कि उनका अंतिम संस्कार भारत में किया जाए जबकि ससुराल पक्ष और पति इससे सहमत नहीं हैं। न्यूयार्क पुलिस भी अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है कि मनदीप घरेलू हिंसा से पीड़ित है थी या नहीं। ऐसे में मनदीप कौर का पार्थिव शरीर अब भी न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल इलाके के ही एक फ्यूनरल होम में रखा गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें मनदीप कौर ने रो-रो कर बताया था कि वह घरेलू हिंसा से तंग आ चुकी है। मनदीप ने आरोप लगाया था कि एक बेटे की चाह में उसका पति रोज मार पीट करता है और वह अब और नहीं सह सकतीं। पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात को रिकार्ड कर मनदीप ने आत्महत्या कर ली थी। मनदीप के परिवार का कहना है कि यह घटना 2 अगस्त की है जबकि मनदीप के पति ने पुलिस को बताया कि यह घटना 1 अगस्त को ही घटी। मनदीप के पति  रणजोतबीर सिंह संधू का यह भी कहना है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पांच साल पुराना है। फिलहाल उनकी शादी शुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी।

2018 में भारत से अमरीका आने के बाद मंदीप कौर अपने परिवार के साथ न्यूयार्क में एक भारतीय सिख परिवार के घर में ही किराए पर रहती थीं। मंदीप ने 1 अगस्त को अपने पिता को आखिरी वीडियो भेजा था। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि अब वह इस मारपीट को नहीं झेल सकती है। अमेरिका में हुई इस घटना के बाद लोग इंटरनेट पर मनदीप कौर को इंसाफ दिलाने के लिए मुहिम भी चला रहे हैं।

न्यूयार्क पुलिस ने मनदीप के शव को कस्टडी में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। लेकिन अब भी यह तय नहीं कर पा रही कि यह आत्महत्या थी या इसके लिए कोई जिम्मेदार था। इसी कारण अब तक मनदीप का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। हालांकि मंदीप कौर को न्याय दिलाने के लिए और घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कई मानवाधिकार संस्थाएं सामने आई हैं।

टॅग्स :अमेरिकाNew York Cityपंजाबसिखक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल