लाइव न्यूज़ :

400 करोड़ की मदद मिलते ही भारत के मुरीद हुए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, तारीफ के पुल बांधे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 29, 2024 12:52 IST

हाल ही में भारत ने मालदीव को 400 करोड़ की सहायता की घोषणा की थी। यह घोषणा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में की थी। मोहम्मद मुइज्जू ने इसे मालदीव के लोगों लिए बेहद खास उपहार बताते हुए भारत को धन्यवाद कहा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने मालदीव को 400 करोड़ की सहायता की घोषणा की थीमोहम्मद मुइज्जू ने इसे मालदीव के लोगों लिए बेहद खास उपहार बताते हुए भारत को धन्यवाद कहामुइज्जू को उनके भारत विरोधी और चीन के समर्थक होने के लिए जाना जाता है

नई दिल्ली: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को उनके भारत विरोधी और चीन के समर्थक होने के लिए जाना जाता है। लेकिन हाल फिलहाल उनके तेवर बदलते हुए नजर आ रहे हैं। इंडिया आउट कैंपेन चलाकर सत्ता में आए मुइज्जू ने पद संभालते ही सबसे पहला काम मालदीव में तैनात 75 भारतीय सैन्यकर्मियों को देश से निकालने का लिए। इसके बाद वह चीन से नजदीकियां बढ़ाते भी दिखे। लेकिन जब देश ऋण संकट में फंसा तो सबसे पहले भारत ही मदद के लिए आगे आया।

कुछ दिन पहले मालदीव की  आजादी की 59वीं वर्षगांठ थी। इस अवसर पर आयोजित एक आधिकारिक समारोह में  मोहम्मद मुइज्जू ने देश की नाजुक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। मुइज्जू ने कहा कि चीन और भारत देश का कर्ज चुकाने में सबसे अधिक सहायता प्रदान करते हैं। मालदीव की समाचार एजेंसी adhadhu.com ने मुइज्जू के हवाले से कहा, "मैं मालदीव के लोगों की ओर से चीनी सरकार और भारत सरकार को अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, मालदीव के लोगों की खातिर हमारी आर्थिक संप्रभुता सुनिश्चित करने के इस प्रयास में सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।"

हाल ही में भारत ने मालदीव को 400 करोड़ की सहायता की घोषणा की थी। यह घोषणा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में की थी। मोहम्मद मुइज्जू ने इसे मालदीव के लोगों लिए बेहद खास उपहार बताते हुए भारत को धन्यवाद कहा।

बता दें कि देश के चुनावी कैंपेन में मुइज्जू ने इंडिया आउट का नारा दिया था। इस अभियान के दौरान, भारत द्वारा दान किए गए हेलीकॉप्टर और डोर्नियर विमान का संचालन करने वाले लगभग 80 भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस भी भेज दिया गया। ये विमान आपात स्थिति और चिकित्सा निकासी सेवाओं के लिए दिए गए थे।

हालांकि 27 जुलाई को आई खबरों में ये भी बताया गया कि  मालदीव ने भारत द्वारा उपहार में दिए गए डोर्नियर विमान और दो हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल चिकित्सा निकासी सेवाओं के लिए फिर से शुरू कर दिया है। दोनों देशों के बीच मालदीव में तीन विमानन प्लेटफार्म का संचालन करने वाले भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी पर सहमति बनने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस बार भारत से भेजे गए असैन्य दल के साथ इन सेवाओं को शुरू किया गया है। डोर्नियर विमान और हेलीकॉप्टर का संचालन पहले भारतीय सैन्यकर्मियों द्वारा किया जाता था और पिछले वर्ष नवम्बर में राष्ट्रपति मुइज्जू के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद इनका संचालन बंद कर दिया गया था।

टॅग्स :मालदीवभारतचीनबजटनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?