लाइव न्यूज़ :

मालदीव: भारतीय और ब्रिटिश पत्रकारों को किया जाएगा रिहा, नहीं होगी कोई कानूनी कार्रवाई

By IANS | Updated: February 10, 2018 16:30 IST

मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने छह फरवरी को देश में 15 दिन के लिए आपातकाल घोषित किया था।

Open in App

मालदीव में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच गिरफ्तार किए गए दो पत्रकारों को उनके देश वापस भेजा जाएगा। ये दोनों पत्रकार एक वैश्विक समाचार एजेंसी में काम करते हैं। इनमें से एक पत्रकार भारतीय है और दूसरा भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने छह फरवरी को देश में 15 दिनों के लिए आपातकाल घोषित किया था। 

भारतीय नागरिक अमृतसर निवासी मनी शर्मा और भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक आतिश रावजी पटेल, हिंद महासागर के इस प्रवाली राष्ट्र में समाचार एजेंसी एएफपी के लिए आपातकाल को कवर कर रहे थे। मालदीव का मौजूदा राजनीतिक संकट तब शुरू हुआ जब देश के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति यामीन के खिलाफ महाभियोग का मामला चलाने और राजनीतिक बंदियों को रिहा करने का आदेश दिया। राष्ट्रपति यामीन ने शीर्ष अदालत का फैसला मानने से मना कर दिया और आपातकाल लगाकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत कई न्यायिक अधिकारियों को गिरफ्तार करवा दिया।

मालदीव सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और अब उन्हें उनके देशों को सौंपने की तैयारी पूरी हो चुकी है, क्योंकि वे देश में पर्यटन वीजा पर काम कर रहे थे, जो आव्रजन कानून का उल्लंघन है। हालांकि उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। बयान में कहा गया है, "हमने पाया कि दोनों (दोनों पत्रकारों) ने मालदीव से जाने की बात कही, जिसके बाद उनके खिलाफ कोई कानूनी कदम नहीं उठाया गया।"

बयान में कहा गया है, "सभी विदेशी नागरिकों को देश में काम करने के लिए बिजनेस या फिर कार्य वीजा चाहिए होता है और यह शर्त पत्रकारों पर भी लागू होती है।"भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि उसे सूचना प्राप्त हुई है कि एक भारतीय नागरिक मनी शर्मा जो बतौर पत्रकार कार्यरत थे, उन्हें मालदीव के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, "हमने अपने दूतावास से स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में रहने को कहा, ताकि मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा सके।"

टॅग्स :विदेशमालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारमालदीव में स्पीडबोट दुर्घटना, रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई अस्पताल में इलाज, चालक हरि सिंह सहित 2 भारतीय नागरिक लापता

कारोबारPM Modi in Maldives: मोहब्बत की ये नई बहार आई कैसे...?, पीएम मोदी के स्वागत में कैसे बिछ गए?

विश्वभारत और मालदीव के बीच 8 प्रमुख समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, जानें दोनों देशों को क्या होगा फायदा

बॉलीवुड चुस्कीमालदीव ने कैटरीना कैफ को टूरिज्म के लिए बनाया अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत