लाइव न्यूज़ :

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा देने से इनकार किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 12:50 IST

Open in App

कुआलालंपुर, चार अगस्त (एपी) मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने एक अहम सहयोगी के समर्थन वापस लेने के बाद बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अगले महीने संसद में बहुमत साबित करेंगे।

शाही महल में शाह सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह के साथ बैठक के बाद मुहिद्दीन ने राष्ट्रीय प्रसारक को बताया कि शाही घराने ने उन्हें सूचित किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन से आठ सांसदों ने उनसे समर्थन वापस ले लिया है।

गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी यूनाइटेड मलय नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (यूएमएनओ) है जिसके 38 सांसद हैं। लेकिन पार्टी के कुछ सांसदों ने प्रधानमंत्री को समर्थन देने से इनकार किया है। यूएमएनओ के अध्यक्ष ने मंगलवार को घोषणा की कि पार्टी के कुछ सांसदों के समर्थन वापस लेने और यूएमएनओ के एक मंत्री के इस्तीफा देने के बाद मुहिद्दीन ने शासन का अधिकार खो दिया है।

मुहिद्दीन ने बताया कि उन्होंने शाह से कहा कि उन्हें पर्याप्त सांसदों से समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि अब भी संसद में मेरे पास बहुमत है। इसलिए मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता...।’’ हालांकि उन्होंने कोई संख्या नहीं बताई।

वर्ष 2018 में चुनाव जीतने वाली पूर्व सुधारवादी सरकार के गिरने के बाद मार्च 2020 में मुहिद्दीन ने सत्ता संभाली। उनकी पार्टी ने यूएमएनओ और अन्य दलों के साथ मिलकर बेहद कम बहुमत से सरकार बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना