लाइव न्यूज़ :

तालिबानी हमले की 10वीं बरसी के बाद पाकिस्तान पहुंचीं मलाला यूसुफजई, बाढ़ से तबाह क्षेत्रों की करेंगी यात्रा

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 11, 2022 14:27 IST

मलाला यूसुफजई सिर्फ 15 साल की थीं, जब पाकिस्तानी तालिबान के आतंकवादियों ने लड़कियों की शिक्षा के लिए उनके अभियान को लेकर उनके सिर में गोली मार दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबानी हमले के 10 साल बाद मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचीं मलाला यूसुफजई।9 अक्टूबर 2012 को स्कूल से घर लौट रही मलाला पर यह हमला घातक हुआ था।ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद वह ठीक हुईं और एक बार फिर अपने अभियान में जुट गईं।

कराची: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई अपने ऊपर हुए घातक तालिबानी हमले के 10 साल बाद मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचीं। बता देन कि 9 अक्टूबर 2012 को तालिबान के बंदूकधारियों ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली 15 साल की मुखर वक्ता मलाला यूसुफजई को सिर में गोली मारी थी। हालांकि, मलाला इस घातक हमले में बच गई थीं। उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाया गया था।

मालूम हो, इस बार मलाला पाकिस्तान बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचीं। तालिबानी हमले की 10वीं बरसी के दो दिन बाद मलाला यूसुफजई अब तक दक्षिणी शहर कराची में शूटिंग के बाद से अपनी दूसरी यात्रा पर आई हैं। यहां से वो बाढ़ से तबाह क्षेत्रों की यात्रा करेंगी। उनके संगठन मलाला फंड ने एक बयान में कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य पाकिस्तान में बाढ़ के प्रभाव पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्रित करने और महत्वपूर्ण मानवीय सहायता की आवश्यकता को सुदृढ़ करने में मदद करना है।

बताते चलें कि पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की हिमायत करने वाली मलाला यूसुफजई की बीबीसी के जरिए गुल मकई के नाम से दुनियाभर में गूंजती आवाज को दबाने के लिए तालिबान ने उनपर हमला किया था और सिर में गोली मारकर उनकी जान लेने की कोशिश की थी। स्कूल से घर लौट रही मलाला पर यह हमला घातक हुआ था। ब्रिटेन में लंबे इलाज के बाद वह ठीक हुईं और एक बार फिर अपने अभियान में जुट गईं। सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल पाने वाली मलाला आतंकवादियों के बच्चों को भी शिक्षा देने की पक्षधर हैं, ताकि वह शिक्षा और शांति का महत्व समझें।

टॅग्स :मलाला यूसुफजईपाकिस्तानKarachi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो