लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना में बड़े पैमाने पर फेरबदल, लेफ्टिनेंट जनरल मिर्जा बने नए चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ

By भाषा | Updated: November 25, 2019 20:37 IST

बयान में कहा गया, ‘‘ लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ नियुक्त किया गया है। अवान सेना में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के महानिरीक्षक होंगे जबकि सईद को इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देदो मेजर जनरल को भी पदोन्नति देकर लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया है।अन्य नियुक्तियों में लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद अमीर को ऐड्जुटैंट जनरल बनाया गया है।

पाकिस्तानी सेना में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को नया चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ नियुक्त किया गया है जबकि दो मेजर जनरल को भी पदोन्नति देकर लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया है।

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक अभी तक मेजर जनरल के पद पर कार्यरत अली आमिर अवान और मुहम्मद सईद को पदोन्नति देकर लेफ्टिनेंट जनरल बनाया गया है। बयान में कहा गया, ‘‘ लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ नियुक्त किया गया है। अवान सेना में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के महानिरीक्षक होंगे जबकि सईद को इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’’

अन्य नियुक्तियों में लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद अमीर को ऐड्जुटैंट जनरल बनाया गया है। सेना के मुताबिक, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल नदीम ज़की मांज को रणनीतिक योजना डिवीजन बल का महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल शाहीन मज़हर मेहमूद को मंगला कॉर्प का कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद को पेशावर कॉर्प का कमांडर नियुक्त किया गया है।’’

सेना में यह पदोन्नति और स्थानांतरण ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ कमिटी के अध्यक्ष जनरल ज़ुबैर महमूद हयात के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने 21 नवंबर को लेफ्टिनेंट जनरल नदीम रज़ा की नियुक्ति ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ कमिटी के अध्यक्ष के तौर पर की थी जो 27 नवंबर से प्रभावी होगी।

खान ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल भी तीन साल के लिए बढ़ा दिया था। वह इस हफ्ते सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन सेवा विस्तार के बाद वह नवंबर 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत