लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी मेक्सिको में हुआ बड़ा हादसा, नए साल की छुट्टियां मनाने जा रहे यात्रियों के बस पलटने से 15 लोगों की हुई मौत-47 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 09:57 IST

इस हादसे पर बोलते हुए नजदीकी राज्य ग्वानजुआतो के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी यात्री एक ही शहर राज्य के लियोन शहर के थे हैं। इस हादसे में बच्चों के भी शामिल होने की खबर सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी मेक्सिको में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर छुट्टियां मनाने जा रहे यात्रियों की बस पलटने से 15 लोगों की हुई मौत हो गई है। इस हादसे में 47 लोग घायल हुए है जिसमें कुछ बच्चों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।

वॉशिंगटन डीसी: मेक्सिको के प्रशांत तटीय राज्य नयारित में एक राजमार्ग पर पर्यटकों को ले जा रही बस पलटने से 15 लोगों की मौत हो गयी तथा 47 घायल हो गए है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

मरने वाले सभी यात्री एक ही शहर के थे

नजदीकी राज्य ग्वानजुआतो में अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री राज्य के लियोन शहर के हैं। आपको बता दें कि मेक्सिको में मित्रों, रिश्तेदारों या पड़ोसियों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बस किराये पर लेना आम बात है। 

मृतकों में कम से कम 4 बच्चे भी थे शामिल, हादसे के कारण का नहीं चल पाया पता

नयारित में अभियोजकों ने बताया कि यह दुर्घटना राजमार्ग के एक ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को हुई है। मृतकों में कम से कम चार बच्चे शामिल हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पर्यटक ग्वायाबितोस से उत्तरी प्यूर्तो वलार्ता शहर लौट रहे थे। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। 

टॅग्स :Mexicoसड़क दुर्घटनाRoad Transport
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल